5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यवक्फ बिल पर फजीहत के बाद 9वीं बार BJD अध्यक्ष बने नवीन...

वक्फ बिल पर फजीहत के बाद 9वीं बार BJD अध्यक्ष बने नवीन पटनायक, BJP के खिलाफ छेड़ेंगे यह मुहिम

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक बार फिर बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष चुने गए हैं। यह लगातार नौवीं बार है जब उन्हें यह पद मिला है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘झूठे’ दावों का पर्दाफाश करने को कहा है। यह घोषणा पार्टी के मुख्यालय शंख भवन में हुई। इस मौके पर नवीन पटनायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें कम अंतर से हार मिली। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को वोट ज्यादा मिले थे। पर वो BJP के झूठे दावों का सामना नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि झूठी बातें फैलाना BJD के खिलाफ एक रणनीति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सच्चाई लोगों तक पहुंचानी चाहिए।

वक्फ बिल पर हुई बीजेडी की फजीहत
बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में बीजेडी के स्टैंड की वजह से उसकी काफी फजीहत हो चुकी है। पहले पार्टी ने घोषणा की थी कि वह हर हाल में इस बिल का विरोध करेगी, लेकिन मतदान से पहले कोई व्हिप जारी नहीं किया और अपने सांसदों से कह दिया कि वे बिल के पक्ष या विपक्ष में जहां मर्जी हो, वहां वोट डालें।

फिर निर्विरोध चुने गए नवीन पटनायक
इस बीच फिर से पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता पटनायक ने कहा है कि सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी की मौजूदगी बढ़नी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सच और तथ्य लोगों तक पहुंचाने चाहिए। टेक्नोलॉजी के बिना लोगों तक पहुंचना मुश्किल है। नवीन पटनायक इस क्षेत्रीय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हैं। इस पद के लिए वे अकेले उम्मीदवार थे।

दुष्प्रचार का जवाब देंगे-पटनायक
इस दौरान BJP पर निशाना साधते हुए BJD चीफ ने कहा कि किसी को भी उनकी पार्टी की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि BJD कार्यकर्ताओं का हौसला बहुत ऊंचा है। वे ही उनकी असली संपत्ति हैं। पटनायक ने कहा कि उन्हें BJD के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वे ही दुष्प्रचार का जवाब देंगे। वे ओडिशा के हर गांव और शहर में उनकी सेवा का संदेश फैलाएंगे।

‘2000 से 2024 का समय स्वर्ण युग’
नवीन पटनायक ने 2000-2024 के समय को ‘स्वर्ण युग’ बताया। क्योंकि, BJD ने इस दौरान ओडिशा पर शासन किया था। ‘जय जगन्नाथ’ के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पटनायक ने कहा कि उनके पिता, बीजू पटनायक के विचार BJD के मार्गदर्शक बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत और आदर्श ही उनकी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में हो या न हो, BJD ने हमेशा ओडिशा के लोगों की सेवा की है और आगे भी करती रहेगी।

पटनायक ने कहा कि ओडिशा के लोगों का कल्याण BJD की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों, आदिवासियों का विकास उनकी पार्टी का लक्ष्य है। वे बोले कि BJD ओडिशा के गौरव और राज्य के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोगों के अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। ओडिशा का गौरव और लोगों के हित उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

जैसे ही नवीन पटनायक का नाम BJD के अध्यक्ष के रूप में घोषित हुआ, पार्टी के जिला नेताओं ने उन्हें बधाई दी। उन्हें फूल, पेंटिंग और भगवान जगन्नाथ का ‘अंग वस्त्र’ और ‘महा प्रसाद’ भेंट किया गया। पार्टी की राज्य परिषद में 355 सदस्य हैं। इनमें से 80 राज्य कार्यकारिणी के रूप में चुने गए हैं।

वक्फ संशोधन बिल पर बीजेडी ने क्या किया?
दरअसल, बीजेडी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर पहले राज्यसभा में वोटिंग के दौरान विरोध की घोषणा की थी। लेकिन, आखिरी समय में अपने सांसदों को अपनी मर्जी से वोट करने की छूट दे दी गई। पार्टी ने किसी भी तरह का व्हिप जारी नहीं किया। इसका परिणाम ये हुआ कि बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को संभावना से कहीं ज्यादा वोट मिले। इस घटना को लेकर बीजेडी की अंदरूनी राजनीति में काफी बवाल भी मचा और इस ढुलमुल रवैए के लिए दबी जुबान में पूर्व आईएएस वीके पांडियन को जिम्मेदार ठहराया गया। लेकिन, बाद में पटनायक खुद अपने सबसे करीबी नेता के बचाव में उतरते नजर आए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...