18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : औरैया में मंदिर की छत गिरने से तीन भाई-बहनों...

उत्तर प्रदेश : औरैया में मंदिर की छत गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Published on

औरैया

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर मंदिर के पिलर से टकरा गया, इससे मंदिर की छत ढह गई और नीचे बैठा परिवार मलबे में दब गया। इस हादसे में तीनों भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। वहीं, परिवार के लोग बच्चों को देख रोते-बिलखते हुए नजर आए।

क्या था मामला?
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव मढा माझी झील के रहने वाले अजयपाल अपने तीन बच्चों साक्षी (17), कजरी (14) और रौनक (8) के साथ सुबह गेहूं काटने खेत गए थे। तेज धूप से बचने के लिए वे पास के एक मंदिर के नीचे बैठकर आराम करने लगे। इसी दौरान अजयपाल का भतीजे दीपक अपने ट्रैक्टर से चना की मढ़ाई कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मंदिर के पिलर से टकरा गया। टक्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि पिलर टूट गया और मंदिर की छत पूरी तरह ढहकर नीचे बैठे परिवार पर गिर पड़ी। चारों लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में तीनों भाई-बहन की मौत हो गई। पिता को रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर, अस्पताल पहुंचाया
दीपक के चिल्लाने पर वहां मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे से अजयपाल और उनके तीनों बच्चों को निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत सीएचसी बिधूना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रौनक और कजरी को मृत घोषित कर दिया। अजयपाल और साक्षी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही साक्षी ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मौत का आंकड़ा तीन हो गया। अजयपाल फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

घटना की जानकारी पर पहुंचा प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की। इस हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। गांव के पूर्व प्रधान ने बताया कि अजयपाल का परिवार बेहद गरीब है और इस मंजर ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। वहीं, इस हादसे के वक्त अजयपाल की पत्नी उमा देवी घर पर थीं। सूचना पर पहुंची तो लाशें देखकर बिलख पड़ीं। फिलहाल वह सदमे में हैं।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...