13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं 37 देश घूमा हूं लेकिन इंडिया सबसे…, भारत आए विदेशी टूरिस्ट...

मैं 37 देश घूमा हूं लेकिन इंडिया सबसे…, भारत आए विदेशी टूरिस्ट को मिले ऐसे सबक कि बोला यहां रहना नहीं चाहूंगा

Published on

अक्सर जब विदेशी टूरिस्ट भारत घूमने आते हैं तो वो अपना अनुभव सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं। कुछ लोग भारत की तारीफ करते हैं, तो कुछ यहां की समस्याओं की ओर भी इशारा करते हैं।इसी बीच कनाडा के एक व्लॉगर का पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वो भारत में बिताए पांच हफ्तों का अपना एक्सपीरियंस बताता है कि उसे यहां रहते हुए 5 बेहद चौंकाने वाले सबक मिले हैं।

भारत ने सिखाए जिंदगी के 5 अहम लेसन
कनाडा के व्लॉगर विलियम रॉसी ने भारत में पांच हफ्ते बिताने के बाद अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब काफी वायरल हो रही है। उन्होंने बताया कि वो अब तक 37 देशों का टूर कर चुके हैं, लेकिन भारत उन्हें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला देश लगा।व्लॉगर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘भारत में जो कुछ आप देखते, सुनते, सूंघते और चखते हैं। वो सब आपको सोचने और महसूस करने पर मजबूर कर देता है, वो भी ऐसे तरीके से जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।’

क्या है वो सबक?
​​ व्लॉगर रॉसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sprouht पर पोस्ट शेयर करते हुए भारत को लेकर लाइफ लेसेन बताए हैं।
हम सिर के ऊपर छत और फ्रिज में खाना होने की अहमियत को नजरअंदाज कर देते हैं।
हम सभी एक ही धरती पर रहते हैं, लेकिन दो इंसान बिल्कुल अलग परिस्थितियों में पैदा हो सकते हैं और उन्हें बिल्कुल अलग समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
छुट्टी वाले दिन के लिए और ज्यादा शुक्रगुजार होना चाहिए।
भारतीय मसालों का स्वाद अलग ही लेवल का होता है।
ताजमहल को बहुत कम आंका गया है। असल में ये 100 गुना ज्यादा सुंदर है।
यहां पानी पीने को लेकर हमेशा सतर्क रहना पड़ता है, जिससे घर पर साफ पानी मिलना और भी कीमती लगता है।
भारत के लोग बेहद मिलनसार हैं। हमें भी इनके साथ दिलचस्प और कम लेन देन वाला बनने की जरूरत है।

लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन
पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के मिक्स रिएक्शन देखने को मिले। कुछ यूजर्स ने रॉसी की ईमानदारी की तारीफ की, जबकि कुछ ने कहा कि उन्होंने भारत की गहराई को नहीं समझा।एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अगर आप भारत आकर सिर्फ इतना ही सीख पाए, तो ये वाकई दुखद है।’ अगले ने लिखा, ‘अच्छा लगा कि आपने भारत के दोनों पहलुओं को समझा और स्वीकार किया। यही एक सच्चे टूरिस्ट की पहचान है।’

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...