4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका में भगवान बुद्ध के पवित्र दांत की तस्वीर पर क्यों मचा...

श्रीलंका में भगवान बुद्ध के पवित्र दांत की तस्वीर पर क्यों मचा बवाल, लोगों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की जांच

Published on

कोलंबो

भगवान बुद्ध के पवित्र दांत के अवशेष की कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा की जा रही है। श्रीलंकाई पुलिस ने रविवार को कहा कि वह इस बात की जांच कर रही है कि बुद्ध के पवित्र दांत के अवशेष की कथित तस्वीर कैसे खींची गई। कैंडी के मध्य शहर में 16 वर्षों के अंतराल के बाद शुक्रवार को शुरू हुई दुर्लभ प्रदर्शनी के दौरान दंत मंदिर के आंतरिक गर्भगृह में कैमरा या मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी।

तस्वीर कैसे खींची गई, होगी जांच
पुलिस ने कहा कि जांच में तस्वीर की प्रमाणिकता का पता लगाया जाएगा। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक प्रियंता वीरसूर्या ने कहा कि यह पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच जारी है कि यह तस्वीर कब खींची गई। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आपराधिक जांच विभाग की मदद ली जाएगी। पवित्र दांत के अवशेष की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी सख्त वर्जित है।

भगवान बुद्ध के पवित्र दांत देखने आ रहे हजारों श्रद्धालु
हजारों की संख्या में बौद्ध श्रद्धालु इस अवशेष की पूजा करने के लिए आ रहे हैं और कई मील दूर से ही कतारें लगी हुई हैं। दो बच्चों की मां गीतानी मेंडिस (65) ने मंदिर के प्रवेश द्वार के पास कहा, “हम इस दुर्लभ अवसर का उपयोग दांत के अवशेष की पूजा करने के लिए कर रहे हैं-भले ही हमें कतार में लंबा समय क्यों न बिताना पड़ा हो।”

श्रीलंकाई राष्ट्रपति के अनुरोध पर आयोजित की गई प्रदर्शनी
यह प्रदर्शनी राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायक के अनुरोध पर 16 वर्षों के बाद आयोजित की जा रही थी। यह दंत अवशेष दो करोड़ दस लाख की आबादी वाले श्रीलंका के 74 प्रतिशत सिंहली बौद्ध बहुसंख्यकों के लिए विशेष आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।

1590 में कैंडी लाया गया था भगवान बुद्ध का अवशेष
ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, 1590 में कैंडी में लाया गया यह दंत अवशेष बौद्ध आस्था का प्रतीक था और यह धीरे-धीरे श्रीलंका की सबसे बहुमूल्य संपत्ति में शुमार हो गया। ऐसा कहा जाता है कि किसी को भी दांत के वास्तविक अवशेष को देखने की अनुमति नहीं थी। आधुनिक समय में आगंतुकों को दूर से ही अवशेष देखने की अनुमति है। यह प्रदर्शनी 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...