5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयBRI हुआ फेल तो चीन ने फेंका नया पासा, सैटलाइट सर्विस का...

BRI हुआ फेल तो चीन ने फेंका नया पासा, सैटलाइट सर्विस का दिया ऑफर, बोला- लॉन्च भी करेंगे

Published on

बीजिंग

चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के सदस्य देशों को सैटेलाइट सर्विस का ऑफर दिया है। यह ऑफर तब आया है, जब दुनियाभर में चीन के बीआरआई को लेकर शंका बढ़ रही है। बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को पहले वन बेल्ट वन रोड के नाम से जाना जाता था। यह चीन द्वारा एक वैश्विक बुनियादी ढांचा विकास रणनीति है जो 2013 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी क्षेत्र, अफ्रीका और यूरोप को भूमि और समुद्री मार्गों के माध्यम से जोड़ना है।

चीनी उपग्रह निर्माता कंपनी ने दिया ऑफर
चीनी उपग्रह निर्माता चांग गुआंग सैटेलाइट टेक्नोलॉजी कंपनी ने ल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल देशों को अपनी सर्विस का ऑफर दिया है। चांग गुआंग, उन चंद चीनी एयरोस्पेस कंपनियों में से एक है, जिनके पास लॉन्च के बाद के संचालन और डेटा प्रोसेसिंग तक की पूरी इंडस्ट्री चेन है। अमेरिका ने चांग गुआंग पर 2023 में प्रतिबंध का ऐलान किया था। तब आरोप लगा था कि यह चीनी कंपनी रूस को रिमोट सेंसिंग सैटेलाइटों तक पहुंच प्रदान कर रही है।

इन दो देशों का खास तौर पर किया जिक्र
चांग गुआंग ने अपने ऑफर में कहा है कि नया उपग्रह पाकिस्तान और मिस्र जैसे देशों को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जो चीन की बेल्ट और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर योजना में भागीदार हैं। नए उपग्रह भूमि और संसाधन निगरानी, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, जल प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसे काम को अंजाम दे सकते हैं। चांग गुआंग ने कहा है कि वह उससे उपग्रह खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च का समन्वय भी करेगा।

क्या फेल हो गया BRI?
चीन के बीआरआई प्रोजेक्ट पर पिछले कई वर्षों से सवाल उठ रहे हैं। 2013 में शुरू किए गए इस पहल के जरिए चीन को कोई खास लाभ नहीं हुआ है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भी इसी पहल का हिस्सा है, लेकिन यह प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ है। इसके अलावा चीन ने इस पहल को यूरोप से लेकर अफ्रीका और एशिया तक फैलाने की जिस स्तर पर कोशिश की, उसका लाभ नहीं हुआ। इटली पहले ही बीआरआई से किनारा कर चुका है। श्रीलंका को भी अहसास हो गया है कि वह बीआरआई के जरिए चीन के कर्ज के जाल में फंस चुका है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...