18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीय'तू है क्या चीज़…तू बाहर मिल, देखते हैं कैसे जिंदा घर जाती...

‘तू है क्या चीज़…तू बाहर मिल, देखते हैं कैसे जिंदा घर जाती है’, दिल्ली कोर्ट में महिला जज को मिली धमकी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की एक अदालत में एक अजीब घटना हुई। एक मामले दोषी ठहराए गए एक शख्स और उसके वकील ने खुलेआम कोर्ट में महिला जज को धमकाया और गालियां दीं। यह सब एक चेक बाउंस के मामले में सज़ा सुनाए जाने के बाद हुआ। आरोपी ने जज पर कुछ फेंकने की भी कोशिश की। वह चाहता था कि जज उसके पक्ष में फैसला सुनाए। जब ऐसा नहीं हुआ, तो उसने अपने वकील से कहा कि वह कुछ भी करे और उसके लिए अच्छा फैसला करवाए।

बार एंड बेंच के मुताबिक कोर्ट में आरोपी ने जज से कहा, ‘तू है क्या चीज़…की तू बाहर मिल देखते हैं कैसे जिंदा घर जाती है……..’। यह घटना 2 अप्रैल को हुई। ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट(NI Act) शिवांगी मंगला ने आरोपी को Negotiable Instruments Act की Section 138 के तहत दोषी पाया। यह धारा चेक के बाउंस होने पर लगती है। जज ने उसे अगली सुनवाई पर सेक्शन 437A CrPC के तहत जमानत भरने का आदेश दिया था।

जज मंगला ने अपने नोट में लिखा कि सज़ा सुनाए जाने के बाद, आरोपी और उसके वकील ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। वे जज पर इस्तीफ़ा देने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने जज को फिर से परेशान किया और मांग की कि वह आरोपी को बरी कर दें। उन्होंने यह भी धमकी दी कि वे जज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे और ज़बरदस्ती उनका इस्तीफ़ा ले लेंगे।

जज ने कहा कि इन धमकियों और उत्पीड़न के लिए आरोपी के खिलाफ नेशनल कमिशन फॉर वुमन में उचित कार्रवाई की जाएगी। जज शिवांगी मंगला ने कहा, “फिर भी, मैं हर मुश्किल का सामना करते हुए न्याय के पक्ष में खड़ी रहूंगी। मैं आरोपी के खिलाफ नेशनल कमिशन वुमन, दिल्ली में धमकी और उत्पीड़न के लिए उचित कदम उठाऊंगी।”

वकील को कारण बताओ नोटिस
जज ने दोषी के वकील, अधिवक्ता अतुल कुमार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। वकील से पूछा गया है कि उनके खिलाफ दुर्व्यवहार के लिए आपराधिक अवमानना की कार्यवाही क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए। वकील को अगली सुनवाई पर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

Latest articles

कार की टक्कर से पुजारी की मौत, 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक

भोपाल। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 28...

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई में ऑयल कंपनी का खेल, उपभोक्ताओं से ‘धोखा’ और कागजी सस्पेंशन का खुलासा

भोपाल। राजधानी के मीनाल रेसिडेंसी स्थित फिनिक्स गैस एजेंसी के मामले में ऑयल कंपनी...

भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित

भोपाल। शहर के करीब 40 इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली...

अवधपुरी शराब दुकान के खिलाफ शुभालय विला के रहवासियों का हल्लाबोल, 40 दिनों से जारी है धरना,रहवासी मिले मंत्री कृष्णा गौर से

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सबसे पुरानी कॉलोनी 'शुभालय विला'...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...