18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयटीएमसी नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया समन,...

टीएमसी नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया समन, पिछले साल चुनाव आयोग के सामने किया था प्रदर्शन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की एक अदालत ने टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन, सागरिका घोष और साकेत गोखले समेत कई नेताओं को तलब किया है। इन नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल अप्रैल में चुनाव आयोग के सामने प्रदर्शन किया था। अदालत ने यह समन इसलिए जारी किया क्योंकि उस समय धारा 144 लागू थी, जिसके तहत प्रदर्शन करना गैरकानूनी था। अदालत ने सभी आरोपियों को 30 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है।

चुनाव आयोग के सामने किया था प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पिछले साल 8 अप्रैल को ये सभी आरोपी चुनाव आयोग के मुख्य द्वार पर जमा हुए थे। पुलिस का कहना है कि उन्होंने बिना अनुमति के और धारा 144 लागू रहने के बावजूद प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके हाथों में तख्तियां और बैनर थे। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

कोर्ट ने जारी किया समन
अदालत ने इस मामले में चार्जशीट और एफआईआर का अध्ययन किया। कोर्ट ने कहा, “हमने चार्जशीट के साथ-साथ शिकायत का भी अध्ययन किया है… हम आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा दिये गए आदेश की अवज्ञा), 145 (अवैध रूप से एकत्र होना) और 34 (साझा इरादा रखना) के तहत दंडनीय अपराधों का संज्ञान लेते हैं। सभी आरोपियों को 30 अप्रैल 2025 को जांच अधिकारी) के माध्यम से तलब किया जाए।’

इन नेताओं को जारी किया गया समन
जिन अन्य टीएमसी नेताओं को तलब किया गया है, उनमें शांतनु सेन, डोला सेन, नदीमुल हक, विवेक गुप्ता, अर्पिता घोष, अबीर रंजन बिश्वास और सुदीप राहा शामिल हैं। इन सभी को भी 30 अप्रैल को अदालत में पेश होना होगा।

जांच एजेंसियों के खिलाफ दिया था धरना
टीएमसी नेताओं ने सीबीआई, एनआईए, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने इन जांच एजेंसियों के प्रमुखों को बदलने की मांग की थी। उनका आरोप है कि ये एजेंसियां केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बना रही हैं। टीएमसी के 10 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए यह प्रदर्शन करने का फैसला किया था। टीएमसी का आरोप है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां, केंद्र की भाजपा सरकार के कहने पर विपक्षी पार्टियों को परेशान कर रही हैं। उनका कहना है कि सरकार इन एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है।

Latest articles

कार की टक्कर से पुजारी की मौत, 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक

भोपाल। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 28...

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई में ऑयल कंपनी का खेल, उपभोक्ताओं से ‘धोखा’ और कागजी सस्पेंशन का खुलासा

भोपाल। राजधानी के मीनाल रेसिडेंसी स्थित फिनिक्स गैस एजेंसी के मामले में ऑयल कंपनी...

भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित

भोपाल। शहर के करीब 40 इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली...

अवधपुरी शराब दुकान के खिलाफ शुभालय विला के रहवासियों का हल्लाबोल, 40 दिनों से जारी है धरना,रहवासी मिले मंत्री कृष्णा गौर से

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सबसे पुरानी कॉलोनी 'शुभालय विला'...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...