15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी में जेनिफर लोपेज ने मक्‍का के पास किया डांस, सोशल मीडिया...

सऊदी में जेनिफर लोपेज ने मक्‍का के पास किया डांस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, भड़के मुस्लिम

Published on

रियाद

अमेरिकी सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने सऊदी अरब के जेद्दा में ऐतिहासिक परफॉर्मेंस दी है। यह जगह इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का से 82 किलोमीटर दूर स्थित है। लोपेज ने यह परफॉर्मेंस जेद्दा कॉर्निश सर्किट में सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स के पांचवें संस्करण के उद्घाटन में दिया। लेकिन, सऊदी अरब में उनके परफॉर्मेंस पर विवाद शुरू हो गया है। कट्टरपंथियों ने इसे लेकर सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद पर निशाना साधा है।

जेनिफर लोपेज ने किया परफॉर्म
रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर लोपेज ने उद्घाटन समारोह में अपने बैंड के साथ शमा बांध दिया। फेरारी की वीआईपी गेस्ट के रूप में जेनिफर लोपेज ने पैडॉक का दौरा किया, ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर के साथ पोज दिए और शनिवार, 19 अप्रैल को अपनी यात्रा के दौरान F1 के सीईओ स्टेफानो डोमेनिकली से मुलाकात की। उन्होंने स्किनटाइट हॉट पिंक कैटसूट पहना था और मैचिंग पिंक सनग्लासेस पहने थे। लोपेज ने इंस्टाग्राम पर “A little Formula 1 sparkle,” कैप्शन के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।

कई बड़े सितारों ने बांधा शमा
उस रात, उन्होंने स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया और अपने कुछ सबसे मशहूर गाने गाए। उनके साथ अन्य बड़े सितारे भी शामिल हुए, जिनमें उशर, मेजर लेजर, पैगी गौ और पार्टीनेक्स्टडोर शामिल हैं। इसके साथ ही अरब सिंगर जैसे मारवान पाब्लो, तुल8टे, हिशाम अब्बास, मुस्तफा अमर और हामिद अल-शाएरी ने भी परफॉर्म किया।

जेनिफर लोपेज ने कहा- शुक्रिया
एक अन्य पोस्ट में, लोपेज़ ने कहा: “जेद्दा में @F1 सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स को एक कभी न भूलने वाली रात के लिए धन्यवाद… इस गर्मी में आप सभी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती!” यह 11 वर्षों में उनका पहला फॉर्मूला 1 कॉन्सर्ट था – आखिरी बार 2014 में सिंगापुर में हुआ था। उन्होंने पिछले नवंबर में रियाद सीज़न के दौरान एक विशेष फैशन इवेंट में सऊदी अरब में भी प्रदर्शन किया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...