12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहलगाम हमला… पूरी दुनिया से भारत के समर्थन में आतंकवाद के खिलाफ...

पहलगाम हमला… पूरी दुनिया से भारत के समर्थन में आतंकवाद के खिलाफ उठी आवाज, क्या बोले ट्रंप-पुतिन

Published on

मॉस्को/वॉशिंगटन

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में दो विदेशियों सहित कम से कम 16 पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीं, 20 अन्य पर्यटक और स्थानीय लोग घायल बताए जा रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक तत्काल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं और सुरक्षाबलों ने अपराधियों की तलाशी के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। इस बीच पूरी दुनिया से इस कायराना हमले की निंदा की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक इस हमले की निंदा कर रहे हैं।

ट्रंप ने जताया दुख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर लिखा, “कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका पूरी मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ है।

पुतिन ने क्या कहा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने शोक संदेश में कहा, “पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर कृपया संवेदना स्वीकार करें, जिसके शिकार विभिन्न देशों के नागरिक हैं। इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि इसके आयोजकों और अपराधियों को उचित सजा मिलेगी। मैं आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने में भारतीय भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहूंगा।”

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भी जताया शोक
भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा, “उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हो गए हैं। इस भयानक हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।”

इजरायली राजदूत ने की निंदा
भारत में इजरायली राजदूत गिदोन सार ने एक्स पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकी हमले से हम बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल भारत के साथ एकजुट है।”

ईरान ने भी जारी किया शोक संदेश
ईरानी दूतावास ने एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली स्थित ईरानी गणतंत्र ईरान का दूतावास जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं। हम भारत सरकार और भारत की जनता, विशेषकर इस हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...