9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमले में एक IB ऑफिसर की मौत, सेना के पूर्व कर्नल...

पहलगाम हमले में एक IB ऑफिसर की मौत, सेना के पूर्व कर्नल ने जताई ये आशंका

Published on

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में एक आईबी ऑफिसर की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, आईबी अफसर का नाम मनीष रंजन बताया जा रहा है, जो हैदराबाद में आईबी के सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात थे। वह बतौर विजिटर कश्मीर गए थे। इसके अलावा भारतीय नौसेना के एक अधिकारी की भी मौत इस हमले में हुई है।

पूर्व सेना अधिकारी ने किया बड़ा दावा
एक पूर्व सेना अधिकारी कर्नल हनी बख्शी ने पहलगाम हमले को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आईबी के कई अफसर अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने कश्मीर के पहलगाम पहुंचे थे। अफसरो का ये ग्रुप एक होटल में रुका था। मुझे लगता है कि होटल बुकिंग सहित उनकी छुट्टियों का प्लान किसी तरह लीक हो गया। अन्यथा इतना योजनाबद्ध तरीके से आतंकी हमला नहीं होता।

हमले में नेवी अफसर की भी मौत
पहलगाम आतंकी हमले में एक नेवी ऑफिसर की भी मौत हो गई है। रक्षा अधिकारी ने बताया कि कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के 26 साल के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल छुट्टी पर थे और पहलगाम हमले में उनकी मौत हो गई। वे हरियाणा के मूल निवासी हैं और 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत
अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या पीड़ितों के नाम और पते के साथ सूची तैयार होने के बाद जारी की जाएगी, लेकिन सूत्रों ने आईएएनएस से पुष्टि की कि 26 पर्यटक मारे गए हैं, जिनमें दो विदेशी शामिल हैं और 20 घायल हुए हैं। इनमें पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हैं।

अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है और उनका इलाज पहलगाम अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर भेजा गया है। घाटी और जम्मू में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कल आतंकी हमले के खिलाफ बंद का अपील किया है। स्थानीय व्यापारियों, टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों और अन्य लोगों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...