12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहलगाम हमले के बाद आया पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आया पहला...

पहलगाम हमले के बाद आया पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आया पहला बयान, भारत के खिलाफ उगला जहर, मुसलमानों के नाम पर रोए

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का पहला बयान सामने आ गया है। और फितरत के मुताबिक ही पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने मुसलमानों का राग अलापा है। पाकिस्तानी मीडिया को दिए गये एक टेलीफोन बयान में ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि “पहलगाम हमले से पाकिस्तान का कोई लेना देना नहीं है।” लेकिन इसके बाद उन्होंने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी चैनल से टेलीफोन पर बात करते हुए कहा कि “पाकिस्तान का इससे कोई ताल्लुक नहीं है। भारत के अंदर कई संगठन हैं, उनमें घरेलू स्तर पर बगावते हैं, एक दो नहीं, दर्जनों के हिसाब से हैं। नागालैंड से लेकर कश्मीर तक हैं। साउथ में, छत्तीसगढ़ में, मणिपुर में।”

ख्वाजा आसिफ ने जहर उगलते हुए कहा कि “ये कई जगहों पर हैं और दिल्ली में जो हुकूमत है, उसके खिलाफ बगावत हुई पड़ी है। ये घर में पनपा हुआ है। लोग हक मांग रहे हैं। हिंदुत्व हुकूमत जो लोगों का शोषण कर रही है, अल्पसंख्यकों को, जिनमें मुसलमान भी हैं, ईसाई भी हैं, बौद्ध भी हैं, उसके खिलाफ बगावत है। जो वहां पर हो रहे हैं। हमारा इसके साथ कोई ताल्लुक नहीं है। हम किसी भी सूरत में आतंकवाद को कहीं भी सपोर्ट नहीं करते हैं।”

वहीं इंडियन एक्सप्रेस ने भारत की केंद्रीय एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बताया है कि, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बैसरन में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं, उसे प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकवादी समूह के एक ग्रुप द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने अंजाम दिया है। जनवरी 2023 में गृह मंत्रालय ने आतंकवादी गतिविधियों पर प्रचार, आतंकवादियों की भर्ती, आतंकवादियों की घुसपैठ और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत टीआरएफ को एक “आतंकवादी संगठन” घोषित किया था। टीआरएफ, कश्मीर के पत्रकारों को धमकियां दे रहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया था।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि “हम किसी भी सूरत में आतंकवाद को समर्थन नहीं करते हैं। बेगुनाह लोग कहीं भी इस किस्म की स्थानीय जंगों में निशाना नहीं बनना चाहिए। कहीं पर फौज और पुलिस जुल्म ढा रही है, तो लोकल लोगों में नाराजगी है। ऐसे में पाकिस्तान पर इल्जाम लगाना ठीक नहीं है। हमारे पास कई सबूत हैं। इसका लंबा इतिहास है। लेकिन अगर कहीं पर लोग हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, हथियार उठा रहे हैं, तो इसमें पाकिस्तान पर इल्जाम लगाना तो बहुत आसान है। हमारे पास बहुत शक हैं कि बलूचिस्तान में भारत का हाथ है।” वहीं भारतीय एजेंसियों का कहना है कि हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और वो कश्मीर को फिर से अशांत करना चाहता है।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...