8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, शहबाज...

पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, शहबाज ने बुलाई बड़ी बैठक

Published on

इस्लामाबाद:

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने, भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग में राजनयिकों की संख्या में कटौती करने, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द समेत कई निर्णय लिए। भारत के इस ऐलान से पाकिस्तान बेचैन हो उठा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में भारत के फैसलों का पाकिस्तान पर पड़ने वाले प्रभाव और जवाबी कार्रवाई पर रणनीति बनाई जाएगी।

पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हमले के बाद भारत द्वारा उठाए गए कदमों पर उचित प्रतिक्रिया पर निर्णय लेने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) का एक सत्र बुलाया गया है। पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। आसिफ ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का एक सत्र आयोजित किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि “भारतीय कदमों का उचित जवाब देने के लिए” निर्णय लिए जाएंगे।

पाकिस्तान ने पहलगाम हमले पर क्या कहा
आज एक अलग बयान में रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में जहां भी आतंकवाद होता है, उसकी निंदा करता है और भारत को पहलगाम घटना की जांच करनी चाहिए क्योंकि केवल आरोप लगाने से वे जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो जाएंगे। एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए आसिफ ने कहा, “पहलगाम घटना के लिए पाकिस्तान पर भारत का आरोप अनुचित है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश है और दशकों से इस खतरे का सामना कर रहा है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत को गीदड़भभकी दी
उन्होंने सवाल किया कि पाकिस्तान खुद इस खतरे का शिकार होने के बावजूद आतंकवाद को कैसे बढ़ावा दे सकता है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि हम आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं।” हालांकि, उन्होंने भारत पर ही हमले की प्लानिंग करने का आरोप भी लगा दिया। आसिफ ने कहा कि “फाल्स फ्लैग ऑपरेशन” की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस बीच, आसिफ ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत को मुंहतोड़ जवाब देने की स्थिति में है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...