8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा इकलौता G7 देश, जिसने पहलगाम आतंकी हमले पर साधी चुप्पी, अभी...

कनाडा इकलौता G7 देश, जिसने पहलगाम आतंकी हमले पर साधी चुप्पी, अभी तक नहीं आया कोई बयान

Published on

नई दिल्ली

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की दुखद मौत हो गई। इस हमले पर पूरी दुनिया शोक मना रही है। लेकिन कनाडा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस हमले की निंदा नहीं की है और न ही कोई बयान जारी किया है। भारत के कई पड़ोसी देशों ने इस हमले की निंदा की है। लेकिन कनाडा की सरकार चुप है। हालांकि, कनाडा के विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की और भारत को अपना समर्थन दिया है। आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया।

कनाडा सरकार ने नहीं दिया कोई बयान
कनाडा सरकार ने अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। भारत और कनाडा के बीच पहले भी कई बार राजनयिक विवाद हो चुके हैं। ऐसे में कनाडा की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। भारत के पड़ोसी देश जैसे कि तुर्की, चीन और पाकिस्तान ने भी इस हमले की निंदा की है। तालिबान और ईरान ने भी इस हमले की निंदा की है।

कनाडा के विपक्षी नेता ने की निंदा
कनाडा के विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, “मैं जम्मू और कश्मीर में हुए भयानक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में निर्दोष नागरिक मारे गए हैं, जिनमें पर्यटक और परिवार भी शामिल हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके प्रियजनों और सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। कनाडा हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया दुख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हमले पर दुख जताया। उन्होंने भारत को अपना समर्थन दिया। ट्रंप ने कहा, “कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आ रही है। आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। हम मृतकों की आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अद्भुत लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी संवेदनाएं हैं।”

आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर उस समय हमला किया जब वे खाना खा रहे थे, घोड़े की सवारी कर रहे थे या अपने परिवारों के साथ पिकनिक मना रहे थे। पहलगाम को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। यह अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है।

सुरक्षा एजेंसियों ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं। माना जा रहा है कि ये तीनों पाकिस्तानी हैं। इनकी पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तलहा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ये स्केच हमले में बचे लोगों के बताए गए विवरण के आधार पर तैयार किए गए हैं। द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) नामक एक संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। टीआरएफ, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह का एक सहयोगी संगठन है। लश्कर-ए-तैयबा पहले भी भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...