8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजनरल मुनीर ने दिया था पहलगाम हमले का आदेश…. पाकिस्तान आर्मी चीफ...

जनरल मुनीर ने दिया था पहलगाम हमले का आदेश…. पाकिस्तान आर्मी चीफ को लेकर बड़ा दावा, पुलवामा से भी कनेक्शन

Published on

इस्लामाबाद

जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व की भूमिका को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पाकिस्तानी खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने ही आईएसआई को पहलगाम हमले को अंजाम देने का आदेश दिया था। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी और रक्षा एक्सपर्ट आदिल रजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्फ एक्स पर ये दावा किया है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तानी खुफिया समुदाय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

आदिल रजा ने असीम मुनीर का भारत के खिलाफ इतिहास का जिक्र किया और बताया कि पुलवामा हमले के दौरान जब पाकिस्तान को इस घटना के लिए दोषी ठहराया गया था, तब असीम मुनीर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के डीजी के पद पर थे। अब पहलगाम हमला हुआ है, तो वे सेना प्रमुख हैं और एक बार फिर पाकिस्तान पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगा है।

जनरल मुनीर के खिलाफ सेना में नाराजगी
रजा ने यह दावा किया कि पाकिस्तानी सेना में जनरल असीम मुनीर के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। रजा ने बताया कि पाकिस्तानी शीर्ष सैन्य अधिकारियों का मानना है कि असीम मुनीर पाकिस्तान को तबाही के रास्ते पर ले जा रहे हैं। उनके मूर्खतापूर्ण भाषण और पहलगाम घटना को जोड़कर देखा जाना चाहिए। पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों में यह भी चर्चा है कि देश को बचाने के लिए मुनीर को हटाना चाहिए। पाकिस्तान को आर्थिक संकट के समय मदद देने वाले दो बड़े मुस्लिम देश सऊदी अरब और यूएई को भी असीम मुनीर पसंद नहीं हैं।

मुनीर ने कश्मीर पर दिया था जहरीला बयान
इसी महीने इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानियों के एक सम्मेलन में बोलते हुए कश्मीर को लेकर जहर उगला था। इस दौरान उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताया था। जनरल मुनीर ने इसी सम्मेलन में द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन किया और कहा कि हिंदू और मुसलमान एक दूसरे से बहुत अलग हैं। मुनीर ने कहा था कि ‘कश्मीर हमारे गले की नस था, है और रहेगा। हम अपने कश्मीरी भाइयों को भारत के कब्जे के खिलाफ संघर्ष में अकेला नहीं छोड़ेंगे।’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...