4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलआतंकी हमले के जवाब में 'क्रिकेट वार', पाकिस्तान क्रिकेट लीग पर भारत...

आतंकी हमले के जवाब में ‘क्रिकेट वार’, पाकिस्तान क्रिकेट लीग पर भारत में बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली:

भारत के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म फैनकोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। फैनकोर्ड अब भारत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का प्रसारण नहीं करेगा। यह फैसला आज से लागू हो गया है। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह निर्णय लिया गया। इस हमले में भारतीय पर्यटकों सहित 25 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। फैनकोर्ड भारत में PSL का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर था। पहलगाम की दुखद घटना और देश के मौजूदा माहौल को देखते हुए फैनकोर्ड ने यह कदम उठाया है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण फैनकोर्ड ने PSL के बाकी मैचों का प्रसारण रद्द कर दिया है। इस हमले में 26 मासूम भारतीय पर्यटकों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद देश में शोक और गुस्से का माहौल है। फैनकोर्ड ने इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन, इस फैसले से खेल और राजनीतिक जगत में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी राय रख रहे हैं।

PSL पाकिस्तान का सबसे बड़ा T20 टूर्नामेंट है। कई बार तो उसके खिलाड़ी दावा करते हैं कि पीएसएल भारत की लीग आईपीएल से बड़ी है, लेकिन अवॉर्ड के रूप में वहां खिलाड़ियों को कुछ सौ रुपयों का हेयर ड्रायर दिया जाता है, जिसका दुनियाभर में मजाक बनता है। खैर, इस बीच मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2025 के मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी।

खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। सम्मान के तौर पर आतिशबाजी और संगीत जैसे जश्न के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहलगाम की घटना पर दुख जताते हुए कहा- मैं सबसे पहले आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम, एक टीम और एक फ्रेंचाइजी के रूप में, इस तरह के किसी भी हमले की निंदा करते हैं। SRH के कप्तान पैट कमिंस ने कहा- हम ऑस्ट्रेलियाई लोग भारतीय लोगों के साथ खड़े हैं, हमारी गहरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...