9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'श्रद्धेय नरेंद्र मोदी जी को मैं नमन करता हूं', मधुबनी में प्रधानमंत्री...

‘श्रद्धेय नरेंद्र मोदी जी को मैं नमन करता हूं’, मधुबनी में प्रधानमंत्री पर ये क्या बोल गये CM नीतीश कुमार

Published on

पटनाः

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मधुबनी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए। पंचायती राज दिवस के मौके पर, प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया और एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार की ओर से पीएम मोदी के लिए ‘श्रद्धेय’ और ‘नमन’ शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिसे सुनकर विरोधियों ने फिर से उन पर निशाना साधा है।

नीतीश कुमार फिर विरोधियों के निशाने पर
नीतीश कुमार की ओर ‘श्रद्धेय’ शब्द का इस्तेमाल करने पर आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस पर तंज कसते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इससे पहले अपने भाषण में नीतीश कुमार ने पहले की पंचायतों की स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पहले पंचायतों में काम नहीं होता था। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तो उन्होंने 2006 में पंचायती राज और 2007 में नगर निकाय कानून में संशोधन किया।

एनडीए शासन में महिलाओं के लिए काफी काम
नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है, जबकि दूसरों ने कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 को याद करते कहा कि इसके पहले बिहार में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। 2005 के पहले बिहार का बजट ही 34 हजार लाख करोड़ का था। और आज का बजट तीन लाख करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गया है। वर्ष 2005 से पहले बिहार का बजट ही 34 हजार करोड़ था। जिसे क्रमानुसार एक लाख ,फिर दो लाख करोड़ और इस बार का बजट 3 लाख 18 हजार करोड़ जा पहुंचा। पूर्व की सरकार ने बिहार की जनता किए कुछ नहीं किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपदा के क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं किया।

पीएम मोदी का किया गुणगान
बिहार के विकास में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार का अदभुत योगदान रहा है। हाल की बात करें तो जुलाई 2024 के बजट में और फिर फरवरी 2025 के बजट में भी समुचित राशि का प्रावधान किया गया। यही नहीं आज मिथिलांचल आ कर मखाना बोर्ड का सौगात,ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट,पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता भी देने का काम किया।

फिर दोहराया, नहीं जायेंगे कही
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज की जनसभा में एक बार फिर अपनी विश्वसनीयता साबित करने की कोशिश की। नीतीश कुमार ने कहा कि एक दो बार इधर से उधर चले गए थे। अब कहीं नहीं जायेंगे। और यह अपने साथियों के कहने पर ही किया। अब किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। अब आपके साथ ही रहेंगे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...