4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलवैभव सूर्यवंशी ने मारा छक्का, फिर भुवनेश्वर कुमार ने लिया बदला, यूं...

वैभव सूर्यवंशी ने मारा छक्का, फिर भुवनेश्वर कुमार ने लिया बदला, यूं मारा बोल्ड

Published on

बेंगलुरु:

आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर एक्शन में नजर आए। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 12 गेंद में 16 रन की पारी खेली। उनका सामना भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से हुआ। हालांकि, उन्होंने अपने सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर को ज्यादा रिस्पेक्ट नहीं दिखाई और उनके खिलाफ दो छक्के जड़ दिए।

भुवनेश्वर कुमार ने यूं लिया बदला
वैभव सूर्यवंशी से दो छक्के खाने के बाद फिर भुवनेश्वर कुमार ने भी कोई रहम नहीं दिखाया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी से अपना बदला लिया। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का चौथा ओवर आरसीबी की तरफ से भुवी डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक पर थे। पहली गेंद पर सूर्यवंशी ने तेजी से बल्ला घुमाया। गेंद उनके बल्ले का टॉप एज लेकर बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी।

ओवर की दूसरी गेंद भुवनेश्वर कुमार ने ऊपर रखी और स्टंप्स के बीच में रखी। इस गेंद पर रूम बनाकर एक्सट्रा कवर के ऊपर से सूर्यवंशी रन बटोरना चाहते थे। लेकिन, वह बीट हो गए और गेंद सीधा उनके मिडल स्टंप पर जाकर लगी। इस तरह भुवनेश्वर ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

आरसीबी ने दिया 206 रन का टारगेट
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी कर रहे रियान पराग ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट पर 205 रन बनाए। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक ठोका। कोहली ने 42 गेंदों का सामना कर 70 रन बनाए तो पडिक्कल ने 27 गेंदों में 50 रन। जितेश शर्मा अंत में 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड ने भी 23 रन की अच्छी पारी खेली। संदीप शर्मा ने आरआर के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा को भी एक-एक विकेट मिला।

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...