9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यश्याम बाबा मेरी सुनता नहीं… खाटू श्याम के तोरण द्वार पर चढ़े...

श्याम बाबा मेरी सुनता नहीं… खाटू श्याम के तोरण द्वार पर चढ़े शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा

Published on

जयपुर,

राजस्थान के सबसे बड़े धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी में एक युवक का शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शख्स खाटू श्याम जी स्थित तोरण द्वार पर चढ़ गया और सबसे ऊपर की मंजिल पर चढ़कर तेज- तेज चिल्लाने लगा. यह देखकर मौके पर अफरा तफरी मच गई. शराब के नशे में युवक बोला- मुझे श्याम बाबा को कुछ कहना है, श्याम बाबा मेरी सुनता ही नहीं है.

वहां मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से युवक को नीचे उतारा गया. तोरण द्वार पर मौजूद हजारों लोगों ने इस पूरी घटना के वीडियो बनाया व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह मामला अब तेजी से देश भर में वायरल हो रहा है.

राजस्थान की सबसे बड़ी धार्मिक नगरी खाटू श्याम जी में चूरू निवासी 21 साल का विकास कुमार पुत्र सुरेश कुमार शराब के नशे में खाटू श्याम जी के मुख्य प्रवेश द्वार पर बने तोरण द्वार पर चढ़ गया. वह तोरण द्वार पर बने सबसे ऊपर मंदिर पर पहुंच कर तेज चिल्लाने लगा. यह देखकर वहां अफरातफरी का माहौल हो गया.

वहां मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. कुछ देर में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेन की सहायता से पुलिसकर्मियों ने ऊपर चढ़कर विकास को नीचे उतारा. युवक नशे में बोल रहा था कि मुझे श्याम बाबा को कुछ कहना है, श्याम बाबा मेरी सुनता ही नहीं है. ऐसे में वो नशे में तोरण द्वार के ऊपर चढ़ गया. पुलिस ने उसे नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया है और शांतिभंग की धारा 151 सहित अनेक धाराओं में गिरफ्तार किया है.

कुछ देर बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा. थाना अधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि श्याम भक्तो‌ से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तोरण द्वार पर चढ़ रहा है. जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती. तब तक वो सबसे ऊपर के माले पर जाकर बैठ गया और वहां से अनाप-शनाप बोलने लगा. जब समझाने के बाद भी वो नीचे नहीं उतरा. तो क्रेन की सहायता से उसे नीचे उतारा गया. तोरण द्वार पर हमेशा ही सैकड़ो लोग मौजूद रहते हैं. वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले को अपने कैमरे में कैद किया और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. यह पूरा मामला अब देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है व लगातार शाम भक्तों के ग्रुप पर तेजी से घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...