19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीति'पहलगाम हमला मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध', कैंडल मार्च में शामिल...

‘पहलगाम हमला मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध’, कैंडल मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी, ओवैसी समेत कई नेता

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इस हमले के खिलाफ देशभर में रोष है. इसी क्रम में आज कांग्रेस ने पूरे देश में कैंडल मार्च निकाला. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने भी आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला.

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी दिल्ली में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च में शामिल हुए. वहीं, कांग्रेस ने अपने X पर लिखा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने 26 बेगुनाहों की जान ले ली. यह मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है, जिसकी कोई माफी नहीं है. आज नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को ‘कैंडल मार्च’ निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

उधर, बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में ‘कैंडल मार्च’ निकालकर पहलगाम में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस ने कहा कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला हमारे देश में सद्भाव और भाईचारे के खिलाफ एक घिनौनी साजिश है. हमें एकजुट होकर ऐसी नफरती ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा और जीत हासिल करनी होगी.

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विशाल कैंडल मार्च निकाला. जिसमें मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी कैंडल मार्च में शामिल हुए.

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कैंडल लाइट निकाला. कांग्रेस ने कहा कि हम आतंकवाद को हमेशा के लिए हराने के लिए लड़ते रहेंगे.

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए असम प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई और विधायक भास्कर ज्योति बरुआ के नेतृत्व में जोरहाट में कैंडल मार्च निकाला.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...