12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलअंपायर्स ने जडेजा को बैटिंग करने से रोका, जोर-जोर से जमीन में...

अंपायर्स ने जडेजा को बैटिंग करने से रोका, जोर-जोर से जमीन में मारने लगे बल्ला, मैदान पर हाईवोल्टज ड्रामा

Published on

चेन्नई:

एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार, 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच में रविंद्र जडेजा अनिवार्य बैट साइज के टेस्ट में फेल होने वाले सबसे नए खिलाड़ी बन गए। जडेजा पावरप्ले के दौरान नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और मैदानी अंपायर तुरंत उनके बल्ले का आकार जांचने के लिए उनके पास गए।

बल्ला मेजरमेंट के टूल (मापने का उपकरण) से नहीं निकल पाया, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर थोड़े शर्मिंदा भी नजर आए। जडेजा ने इसके बाद बल्ले को जमीन पर पटका और उसका आकार बदलने की कोशिश की ताकि वह बेट मेजरमेंट के टूल से निकल जाए। हालांकि, उनके प्रयास बेकार रहे, क्योंकि उनका बैट फिर भी टेस्ट पास नहीं कर पाया।

अंपायर ने जडेजा को बैट बदलने के लिए कहा
अंपायर ने रविंद्र जडेजा से बल्ला बदलने के लिए कहा। जडेजा ने तुरंत सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया और एक दूसरा बल्ला मंगाया, जिसने बैट साइज टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया। जडेजा आईपीएल 2025 में बैट के आकार के परीक्षण में फेल होने वाले पहले बल्लेबाज नहीं हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के सुनील नरेन और एनरिक नॉर्खिया उन पहले खिलाड़ियों में शामिल थे जिनके बल्ले टेस्ट में फेल हुए थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 के लिए बल्ले के आकार पर निगरानी बढ़ा दी है। पहले, बल्ले के आकार की जांच या तो मैच से एक दिन पहले या ड्रेसिंग रूम में की जाती थी। हालांकि, खिलाड़ियों द्वारा परीक्षण और खेल के लिए अलग-अलग बल्ले इस्तेमाल करने की संभावना के कारण, बीसीसीआई ने अंपायरों को खेल के दौरान या खेल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के बल्ले के आकार की जांच करने का निर्देश दिया। नियमों में कहा गया है कि बल्ले की चौड़ाई 4.25 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए और यह मेजरमेंट टूल से आसानी से गुजरना चाहिए।

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...