12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलखुल गया राज, आखिर किसे डेट कर रहे शुभमन गिल? क्रिकेटर ने...

खुल गया राज, आखिर किसे डेट कर रहे शुभमन गिल? क्रिकेटर ने अब खुद राज से उठाया पर्दा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेटर और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने इन अफवाहों को ‘बेतुका’ बताया है। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए 25 साल के गिल ने स्पष्ट किया कि वे पिछले तीन सालों से सिंगल हैं। लगातार हो रही गॉसिप से वे परेशान नहीं हैं। गिल ने अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट शेड्यूल की वजह से उनके पास रिश्ते के लिए समय नहीं है।

अपने रिलेशन की बातें पर गिल क्या बोले?
शुभमन गिल का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा रहा है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले तीन सालों से सिंगल हूं और कई अफवाहें मुझे अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ती हैं। कभी-कभी, यह बहुत बेतुका होता है क्योंकि मैं उन लोगों से कभी मिला भी नहीं हूं। यह अजीब है। हम साल में लगभग 300 दिन ट्रैवल करते हैं। किसी के साथ रहने या रिश्ते के लिए समय निकालने का समय ही नहीं मिलता।’

गिल ने आईपीएल मैचों के दौरान लगने वाले नारों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जब वे मैदान पर उतरते हैं, तो उनका ध्यान पूरी तरह से खेल पर होता है। उन्हें स्टैंड से आने वाली आवाजें सुनाई नहीं देतीं। गिल ने कहा, ‘जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो आपको वे नारे सुनाई नहीं देते। आप पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करते हैं – गैप्स, गेंदबाजों, अगले शॉट्स के बारे में सोचते हैं। लेकिन फील्डिंग करते समय, खासकर बाउंड्री के पास, आपको कभी-कभी वे सुनाई देते हैं।’

टेबल में टॉप पर गिल की टीम
शुभमन गिल की टीम आईपीएल 2025 के टेबल में टॉप पर चल रही है। गुजरात टाइटंस ने अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं और टीम को इसमें 6 जीत मिली है। 2022 की चैंपियन टीम के अभी 12 पॉइंट है। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के भी 12-12 पॉइंट हैं लेकिन नेट रन रेट में गुजरात आगे हैं। गिल की बात करें तो 8 मैचों में 43 की औसत और 153 की स्ट्राइक रेट से वह 305 रन बना चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 90 रनों की रही है।

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...