12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल9 मैच में सिर्फ 7 अंक… अब यहां से कैसे प्लेऑफ में...

9 मैच में सिर्फ 7 अंक… अब यहां से कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी केकेआर की टीम? बचा सिर्फ एक रास्ता

Published on

कोलकाता

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया आईपीएल 2025 का 44वां मैच बारिश और तेज आंधी के कारण रद्द हो गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे। केकेआर ने एक ओवर में 7 रन बनाए थे, तभी बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला।

मैच के बीच में आंधी-बारिश
कोलकाता नाइट राइडर्स को 202 रनों का लक्ष्य मिला था। केकेआर ने एक ओवर खेला ही था कि आंधी चलने लगी। इसके बाद बारिश भी शुरू हो गई। ग्राउंड स्टाफ को मैदान को ढकने में बहुत मुश्किल हुई। तेज हवा के कारण कुछ कवर्स फट भी गए। जब मैच रोका गया, तब केकेआर ने बिना किसी नुकसान के एक ओवर में 7 रन बना लिए थे। सुनील नारायण 4 और रहमानुल्लाह गुरबाज 1 रन बनाकर क्रीज पर थे। पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार रही। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। प्रभसिमरन सिंह ने 83 रन बनाए और प्रियांश आर्य ने 69 रनों की पारी खेली। प्रियांश ने 35 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, प्रभसिमरन ने 49 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के जड़े। कप्तान श्रेयस अय्यर 16 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

अब केकेआर कैसे करेगी क्वालीफाई?
केकेआर की टीम के लिए यहां से एक बड़ी मुसीबत यह है कि वो अब आईपीएल 2025 के लिए कैसे क्वालीफाई कर पाएगी। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम के इस वक्त 9 मैचों में सिर्फ 7 अंक हैं। केकेआर की टीम 3 मैच जीत पाई है और एक मैच उसका बेनतीजा रहा। केकेआर के यहां से 5 मैच रह गए हैं। अगर केकेआर की टीम अपने सभी मुकाबले भी जीत जाती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे। तभी केकेआर की टीम जैसे-तैसे प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएगी। लेकिन अगर केकेआर की टीम एक मैच हार जाती है तो उसके 15 अंक होंगे और फिर उसे क्वालीफिकेशन के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं 2 हार से टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

मैच को रोकना पड़ा
पंजाब किंग्स ने 4 विकेट पर 201 रन बनाए। केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा ने 34 रन देकर दो विकेट लिए। कोलकाता की पारी शुरू होने के तुरंत बाद आंधी आ गई और फिर बारिश शुरू हो गई। इस वजह से 9 बजकर 35 मिनट पर मैच को रोकना पड़ा। बारिश और आंधी के कारण मैच 1 घंटे 20 मिनट से ज्यादा समय तक रुका रहा। फिर खबर आई कि कम से कम 5 ओवर का खेल होने के लिए 11 बजकर 44 मिनट तक इंतजार किया जाएगा। लेकिन, लगातार बारिश के कारण लगभग 11 बजे मैच को रद्द कर दिया गया। इस तरह दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट से संतोष करना पड़ा।

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...