8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहम तो लिबरल थे, पश्चिमी देश लेकर आए जिहाद… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री...

हम तो लिबरल थे, पश्चिमी देश लेकर आए जिहाद… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के नए दावे से खलबली

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कहना है कि उनके देश को कट्टरता के रास्ते पर धकेलने का काम अमेरिका और पश्चिम के देशों ने किया है। आसिफ का कहना है कि पाकिस्तान की लिबरल सोसायटी में जिहाद जैसी अवधारणा पश्चिम ने पैदा की। आसिफ ने 80 और 90 के दशक में अमेरिका की अफगानिस्तान में एंट्री को पूरे क्षेत्र में धार्मिक कट्टरता आने की वजह कहा है। आसिफ ने ये भी माना है कि पाकिस्तान में आतंक को शह मिलती रही है। पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवालों के बीच आसिफ ने ये कहा है।

ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान में आतंक के सवाल पर कहा कि हमारे देश में तब तक कोई चरमपंथ नहीं था, जब तक वह जिहाद का समर्थन करने के लिए पश्चिमी गठबंधन में शामिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारा समाज कट्टर नहीं था, हमारी सोसायटी बहुत समावेशी थी लेकिन फिर एक माहौल बना कि जिहाद का समर्थन करें। ये दरअसल जिहाद भी नहीं था, ये दो महाशक्तिों के बीच ताकत के लिए संघर्ष था। उन्होंने कहा कि ये एक लंबी कहानी है और पाकिस्तान में जो हुआ, उसे नकारा नहीं जा सकता है।

आसिफ का बड़ा कबूलनामा
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने माना है कि उनका देश दशकों तक आतंकवादी समूहों का समर्थन करता रहा है। एक ब्रिटिश समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में आसिफ ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान पश्चिमी देशों के गंदे काम (आतंक को पनाह) में शामिल रहा है। आसिफ ने आतंक को पनाह देने को गलती मानते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपने किए की भारी कीमत चुकाई है।

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान सोवियत-अफगान युद्ध और 9/11 के हमलों के बाद तालिबान के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले युद्ध के दौरान पश्चिम के साथ गठबंधन नहीं करता तो उसका अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड निर्विवाद और साफ सथुरा होता। आसिफ की यह स्वीकारोक्ति जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आई है। इस हमले का आरोप पाकिस्तान पर लग रहा है। हालांकि पाकिस्तान की सरकार ने इस हमले में किसी भी भूमिका से इनकार किया है।

Latest articles

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...