12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलदो छक्के खाने के बाद मयंक यादव ने सुधारी गलती, रोहित शर्मा...

दो छक्के खाने के बाद मयंक यादव ने सुधारी गलती, रोहित शर्मा का विकेट झटक लिया

Published on

मुंबई

पूरी दुनिया रोहित शर्मा का पसंदीदा शॉट जानती है। कोई भी गेंदबाज भूलकर भी रोहित को पटकी हुई गेंंद नहीं डालता है। इसका सिर्फ एक ही अंजाम होता है। रोहित पुल या हुक करके गेंद को छक्के के लिए भेजते हैं। रोहित फ्रंटफुट से भी गेंद को पुल कर देते हैं और कभी उसे जमीन पर रखने की कोशिश नहीं करते। वह मिड विकेट से फाइन लेग के बीच अपनी मनमर्जी से पटकी हुई गेंद पर शॉट खेलने का दम रखते हैं।

मयंक यादव से गलती हो गई
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला हो रहा है। मयंक यादव इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। पिछले सीजन उन्होंने अपनी स्पीड से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। मयंक ने रोहित के खिलाफ भी वही कोशिश की। लेकिन उनकी गेंद का अंजाम वहीं हुआ, जो दूसरे गेंदबाजों का होता था। तीसरे ओवर की पहली और दूसरी गेंद को रोहित ने आसानी से पुल करके छक्के के लिए भेज दिया।

जाल में फंस गए रोहित शर्मा
मयंक यादव को तुरंत समझ आ गया कि रोहित शर्मा को पटकी हुई गेंद पर परेशान नहीं किया जा सकता है। उन्होंने ऑफ स्टंप की लाइन पकड़ ली। रोहित ने लगातार दो डॉट गेंदें खेली। इसके बाद मयंक ने ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गति की गेंद डाली। रोहित ने उसे थर्ड मैन के ऊपर से खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद में गति नहीं थी और इसी वजह से शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे प्रिंस यादव के हाथों में चली गई।

https://twitter.com/i/status/1916437090134352307

रोहित ने सिर्फ 12 रन बनाए
रोहित शर्मा को पहले दो ओवर में स्ट्राइक नहीं मिला था। वह 5 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले लगातार दो मैचों में उनका बल्ला बोला था। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने फिफ्टी लगाई थी। आईपीएल में 2016 के बाद बैक टू बैक रोहित के बल्ले से दो मैचों में फिफ्टी निकली थी। लेकिन लखनऊ के खिलाफ अच्छी शुरुआत करने के बाद वह आउट हो गए।

Latest articles

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...