12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस का जलवा बरकरार, अब लखनऊ सुपर जायंट्स को रौंदा, टेबल...

मुंबई इंडियंस का जलवा बरकरार, अब लखनऊ सुपर जायंट्स को रौंदा, टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची

Published on

मुंबई

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का दमदार खेल जारी है। लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर मुंबई ने आईपीएल 2025 में लगातार 5वां मुकाबला जीत लिया है। वानखेड़े स्टेडियम पर एक बार फिर मुंबई के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों चमके। पहले खेलते हुए मुंबई ने 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ को 161 रनों पर रोककर मुकाबले को 54 रन से अपने नाम किया। इस जीत से हार्दिक पंड्या की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 10 मैच में टीम के 12 पॉइंट हो गए हैं।

बुमराह और रिकेल्टन की फिफ्टी
मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (58 रन) और सूर्यकुमार यादव (54 रन) के तेज अर्धशतकों से इस स्कोर तक पहुंच पाई। सूर्यकुमार लगातार रन बटोरते हुए इस आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने तीसरे अर्धशतक के साथ 400 रन का आंकड़ा पार किया। भारत के टी20 कप्तान ने आईपीएल में 4,000 रन भी पूरे किए। सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में चार छक्के और इतने ही चौके लगाए।

रिकेल्टन ने 25 गेंद में आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 32 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने विल जैक्स (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की भागीदारी निभाई। अंत में नमन धीर ने 11 गेंद में दो चौके और दो छक्के से नाबाद 25 रन और डेब्यू कर रहे कॉर्बिन बॉश ने 10 गेंद में 20 रन का योगदान दिया। एलएसजी के लिए आवेश खान और मयंक यादव ने दो दो विकेट हासिल किए।

रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा
लखनऊ ने टॉस हारने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा (12 रन) का विकेट भले ही शुरू में खो दिया हो लेकिन रिकेल्टन ने पावरप्ले में तेजी से रन जुटाये। लगातार दो अर्धशतक लगाने के बाद मैच में उतरे रोहित ने चोट के बाद वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव (40 रन देकर दो विकेट) का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया। लेकिन भारतीय कप्तान धीमी गेंद पर आउट हो गए।

मयंक ने तीसरे ओवर में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर रोहित को ऑफ स्टंप के बाहर कैच कराया। इस शुरुआती झटके का कोई असर नहीं हुआ और बाएं हाथ के दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज रिकेल्टन ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों की गेंदों पर शानदार शॉट लगाए। पर वह दिग्वेश राठी की गेंद पर आउट हो गए। अंत में नमन धीर और कॉर्बिन बॉश ने मुंबई इंडियंस को 200 रन का स्कोर पार कराया। नमन को ‘गेज टेस्ट’ में विफल होने के कारण अपना बल्ला बदलना पड़ा।

11वें ओवर तक मैच में थी लखनऊ
मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के शुरुआत में ही एडेन मार्करम के रूप में बड़ा झटका लग गया। तीसरे ओवर में वह जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने अच्छे शॉट खेले। पावरप्ले तक टीम ने एक विकेट पर 60 रन बना लिए थे। लेकिन 7वें ओवर की पहली तीन गेंद पर विल जैक्स ने पूरन और कप्तान ऋषभ पंत का विकेट ले लिया। पूरन ने 15 जबकि पंत ने 4 रन बनाए।

64 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद मिचेल मार्श को आयुष बडोनी का साथ मिला। दोनों ने मिलकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचा दिया। 11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 109 रन था। 12वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने मिचेल मार्श को आउट किया और मुकाबला मुंबई की तरफ मुड़ गया। 15वें ओवर में बोल्ट ने आयुष का आउट किया। उन्होंने 22 गेंद पर 35 रन बनाए। 16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मैच को खत्म ही कर दिया। उन्होंने डेविड मिलर के साथ ही अब्दुल समद और आवेश खान का विकेट लिया। आखिरी ओवर में लखनऊ की पारी सिमट गई। मुंबई के लिए बुमराह ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट झटके।

Latest articles

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...