मुंबई
आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 215 रन लगाए। वहीं जब लखनऊ की टीम टारगेट को चेज करने आई तो उनकी शुरुआत ठीक ठाक रही। हालांकि एक ही ओवर में यह मैच पूरी तरह पलट गया। इस ओवर में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अपना विकेट गंवाया था।
नहीं चल पा रहा पंत का बल्ला
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे और उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी। लेकिन, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए। इस प्रदर्शन के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका और फैंस निराश हैं। लोगों को उम्मीद थी कि पंत अच्छा खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
पंत का खराब प्रदर्शन जारी
टीम के मालिक संजीव गोयनका को उम्मीद थी कि पंत इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, पंत ने गोयनका और फैंस को निराश किया है। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पंत 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 2 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए। उन्होंने एक चौका मारा। इस सीजन में यह 5वीं बार है जब पंत दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।
मतलब, वह 10 रन भी नहीं बना पाए। 18वें सीजन में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 49 गेंदों में 63 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे। इसके बाद अगले तीन मैचों में उन्होंने 3, 0 और 4 रन बनाए।
पंत का प्रदर्शन शर्मनाक
आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत भी पंत के लिए अच्छी नहीं रही थी। दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 15 रन, पंजाब और मुंबई के खिलाफ 2-2 रन बनाए। कोलकाता के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 21 रन बनाए थे। पंत के खराब प्रदर्शन पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। पंत को लेकर फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे थे। उन्हें लग रहा था कि पंत अपनी टीम को जीत दिलाएंगे। लेकिन, पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऐसे में फैंस काफी निराश हैं।
