8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के हमले के डर से पाकिस्तानी एयरफोर्स में खलबली, कराची हार्बर...

भारत के हमले के डर से पाकिस्तानी एयरफोर्स में खलबली, कराची हार्बर पर उतारे फाइटर जेट

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान की एयरफोर्स ने कराची हार्बर पर J-10, JF-17 और F-16 जैसे लड़ाकू विमानों की तैनाती की है। ये तैनाती भारत के साथ तनाव को देखते हुए की गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इसके दोषियों को सबक सिखाने की बात कही है। ऐसे में पाकिस्तान को भारत की ओर से अटैक का डर सता रहा है। इस स्थिति को देखते हुए पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कराची हार्बर की सुरक्षा के लिए अपने सबसे अच्छे लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं।

पाकिस्तानी वायुसेना ने कराची हार्बर पर J-10, JF-17 और F-16 जैसे विमान उतारे हैं। ये पाक वायुसेना के सबसे प्रमुख लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। इनको पाकिस्तानी वायुसेना के सबसे महत्वपूर्ण और अस्तित्व की निशानी वाले जेट माना जाता है। माना जा रहा है कि भारतीय सेना के आक्रामक रवैये को देखते हुए पाक ने ये कदम उठाया गया है। ताकि भारत की ओर से किसी भी हमले का जवाब दिया जा सके। इस तरह की सैन्य गतिविधियों में क्षेत्र में भी तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान के लिए अहम है कराची हार्बर
पाकिस्तान के लिए कराची हार्बर रणनीतिक तौर पर अहम है। पाकिस्तान की रणनीतिक स्थिति पाकिस्तान ने अपनी समुद्री और वायु सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कराची हार्बर की हिफाजत पर जोर दिया है, जो देश की आर्थिक और सैन्य गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। कराची के पास पाकिस्तानी वायुसेना और नौसेना की महत्वपूर्ण स्टेशन हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपनी वायुसेना के सबसे आधुनिक और प्रभावशाली विमानों को यहां तैनात किया है।

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने इस हमले के बाद सिंधु जल संधि रद्द करने और अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट बंद करने जैसे कदम उठाए हैं। भारत की ओर उठाए गए कदमों के बाद पाकिस्तान ने भी तेवर दिखाए हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि हमारी सेना भारत को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारत ने पानी रोका तो हम इसे जंग का ऐलान समझेंगे।

हम जांच के लिए तैयार: शरीफ
पाकिस्तान ने कहा है कि पहलगाम हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि हम पहलगाम हमले की जांच में मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का बड़ा शिकार रहा है, जिसमें हजारों नागरिकों की जान गई है। हम खुद आतंकवाद से पीड़ित रहे हैं।

Latest articles

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...