12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलW ,W ,W… सिर्फ 6 गेंदों से जसप्रीत बुमराह ने पलट दिया...

W ,W ,W… सिर्फ 6 गेंदों से जसप्रीत बुमराह ने पलट दिया मैच… रिकॉर्ड के साथ लखनऊ को भी तोड़ा

Published on

मुंबई:

जसप्रीत बुमराह इस युग के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। बुमराह ने अपने दम पर भारत और मुंबई इंडियंस को कई मुकाबले जिताए हैं। बुमराह ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है। बुमराह ने इस मुकाबले में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं बुमराह को इस मैच को पलटने में सिर्फ एक ही ओवर लगा। जहां उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।

बुमराह ने एक ओवर में पलटा मैच
जसप्रीत बुमराह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। बुमराह ने लखनऊ की पारी का 16वां ओवर फेंका। इस ओवर में बुमराह ने एक के बाद एक 3 विकेट ले ली। बुमराह ने इस ओवर की दूसरी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर विकेट लिया। इसी ओवर के दम पर लखनऊ की टीम मुंबई के खिलाफ अपना मुकाबला हार गई। बुमराह मैच में मुंबई के लिए जीत के हीरो बन गए।

बुमराह के दम पर जीती मुंबई की टीम
स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार (27 अप्रैल) को एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। बुमराह ने वानखेड़े स्टेडियम में LSG के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। लखनऊ 216 रनों का पीछा कर रही थी। बुमराह ने एडेन मार्कराम का विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। मार्कराम ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह नमन धीर के हाथों कैच आउट हो गए। मार्कराम का विकेट आईपीएल में बुमराह का 171वां विकेट था। उन्होंने लसिथ मलिंगा के 170 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सुनील नरेन आईपीएल में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने केकेआर के लिए 187 विकेट लिए हैं।

बुमराह ने बनाए रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह अब मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा है। मलिंगा ने मुंबई के लिए 122 मैचों में 170 विकेट लिए थे। बुमराह ने 139 मैचों में 171 विकेट लिए हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
जसप्रीत बुमराह – 171
लसिथ मलिंगा – 170
हरभजन सिंह – 127
मिचेल मैक्लेनाघन – 71
किरोन पोलार्ड – 69
हार्दिक पांड्या – 65
क्रुणाल पांड्या – 51
ट्रेंट बोल्ट – 48
राहुल चाहर – 41
मुनाफ पटेल – 40

बुमराह ने अपना IPL डेब्यू 4 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ किया था। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उन्होंने विराट कोहली को आउट करके अपना पहला IPL विकेट लिया था। बुमराह ने IPL में दो बार पांच विकेट लिए हैं। यह किसी भी गेंदबाज के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। IPL के इस सीजन में बुमराह चोट के कारण पहले चार मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने RCB के खिलाफ वापसी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

Latest articles

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...