7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपरमाणु हमला करने वाली तोप के साथ कहां जा रही पाकिस्तानी सेना?...

परमाणु हमला करने वाली तोप के साथ कहां जा रही पाकिस्तानी सेना? जानें चीन की SH-15 हॉवित्जर कितनी खतरनाक

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने भारत से तनाव के बीच अपने SH-15 हॉवित्जर के साथ सेना को मोबिलाइज करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में पाकिस्तानी सेना के काफिले को SH-15 हॉवित्जर के साथ देखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि पाकिस्तानी सेना ने SH-15 हॉवित्जर के साथ अपने सैनिकों को भारत की सीमा के कितने नजदीक तैनात किया है। पाकिस्तान ने यह हॉवित्जर चीन से खरीदा था। यह सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर है, जो परमाणु गोले को भी फायर करने में सक्षम है।

चीन ने पहाड़ी इलाकों के लिए किया है निर्माण
चीन ने SH-15 हॉवित्जर को खास तौर पर पहाड़ी इलाकों में तैनात करने के लिए डिजाइन किया है। यह हथियार 155 एमएम के गोले दाग सकता है। इस हॉवित्जर को ट्रक की चेचिस पर फिट किया गया है। ऐसे में इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर कम समय में तैनात किया जा सकता है। रिपोर्ट है कि पाकिस्तान ने चीन से 2019 में 236 SH-15 155 mm होवित्जर खरीदने की डील की थी। इसमें से लगभग सभी यूनिट को पाकिस्तान को सौंपा जा चुका है। 2018 में भी यह होवित्जर कराची में एक डिफेंस एक्सपो में दिखाई दिया था। पाकिस्तान ने इस होवित्जर की टेस्टिंग भी कराची के पास के पहाड़ी इलाकों में की थी।

2017 में पहली बार किया सार्वजनिक
चीन के 155 मिमी ट्रक-माउंटेड SH-15 हॉवित्जर को पहली बार 2017 में दिखाया था। SH-15 हॉवित्जर चीन के ही पुराने SH-1 तोप की डिजाइन पर आधारित है। इसे मुख्य रूप से निर्यात करने के लिए बनाया गया है। चीन ने नए SH-15 हॉवित्जर में कई सुधार किए हैं। SH-15 को चीनी सेना ने 2018 में PCL-181 के नाम से अपनी सेना में शामिल किया था। इस हॉवित्जर को चीन के पुरानी PL-66 फील्ड हॉवित्जर की जगह तैनात किया गया है।

SH-15 हॉवित्जर की रेंज जानें
SH-15 हॉवित्जर की रेंज 53 किलोमीटर है। यह होवित्जर 155 एमएम के नाटो गोला-बारूद के साथ-साथ स्वदेशी गोला-बारूद को भी फायर करने में सक्षम है। इसे 5 क्रू मेंबर ऑपरेट करते हैं। इस हॉवित्जर को शांक्सी 6×6 ट्रक चेसिस पर फिट किया गया है। इस ट्रक का केबिन बुलेटप्रूफ बनाया गया है। इसकी केबिन में लगी खिड़कियां और विंडशील्ड बुलेटप्रूफ हैं। इसके एक ट्रक पर 60 राउंड गोला-बारूद लेकर जाने के लिए चार बॉक्स लगे हुए हैं।

SH-15 हॉवित्जर से पाकिस्तान को क्या फायदा
SH-15 हॉवित्जर में 155mm 52-कैलिबर हॉवित्जर है जो कई तरह के गोले दाग सकता है। इसके अलावा, यह हॉवित्जर दुनिया की अग्रणी ऑटोमेटिक फायर कंट्रोल सिस्टम (AFCS) से भी लैस है। SH-15 PC का पूरा वजन 25 टन है। यह वजन किसी भी मध्यम वजन वाले परिवहन विमान की कार्गो क्षमता के भीतर है। इस प्रकार, इन हॉवित्जर को पाकिस्तानी वायु सेना के Il-78 रणनीतिक एयर लिफ्टर्स का उपयोग करके आसानी से एयरलिफ्ट किया जा सकता है।

1 मिनट में 6 राउंड दाग सकता है यह हॉवित्जर
SH-15 व्हीकल-माउंटेड हॉवित्जर एक मिलिट्री हाई मोबिलिटी ट्रक चेसिस से लैस है, जो इसे सड़क पर लंबी दूरी की गतिशीलता के लिए अच्छा बनाता है। SH-15 हॉवित्जर की फायर रेट 4-6 राउंड प्रति मिनट है। इसकी अधिकतम सड़क गति लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। आत्मरक्षा के लिए इस हॉवित्जर की छत पर 12.7 मिमी की हैवी मशीन गन लगी है। यह आर्टिलरी सिस्टम प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष फायरिंग में सक्षम है।

परमाणु गोला दाग सकता है यह हॉवित्जर
SH-15 हॉवित्जर को बनाने वाली चीन की सरकारी हथियार निर्माता कंपनी नॉर्दर्न इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन का दावा है कि यह गाड़ी पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में आसानी से ऑपरेट हो सकती है। इसके अलावा इसे दलदली इलाकों में भी चलाया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया था कि चीन का यह होवित्जर परमाणु गोले तक दागने में सक्षम है। हालांकि इसकी किसी विश्वसनीय स्रोत से पुष्टि नहीं हो सकी है। पाकिस्तान 1984 से परमाणु हथियारों के छोटे वर्जन को बनने पर काम कर रहा है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...