10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
HomeभोपालMP का शराब घोटाला ? छोटी रकम के चालान से बड़ा खेल!...

MP का शराब घोटाला ? छोटी रकम के चालान से बड़ा खेल! ईडी ने 4 शहरों में की है छापेमारी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के अलग अलग शहरों में सोमवार को ईडी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी वित्त वर्ष 2015-16 और 2017-18 के बीच शराब कारोबार में करीब 50 करोड़ रुपये की अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि भोपाल, इंदौर (Indore), रीवा और मंदसौर में विभिन्न शराब ठेकेदारों से जुड़े कम से कम 11 जगहों पर पीएमएलए के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है।

धन शोधन का मामला शराब ठेकेदारों के खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। प्राथमिकी में वित्त वर्ष 2015-16 से वित्त वर्ष 2017-18 की अवधि में चालान में जालसाजी और हेरफेर के जरिए 49,42,45,615 रुपये के सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और अवैध रूप से शराब प्राप्त करने के लिए एनओसी प्राप्त करने का आरोप है। ईडी को संदेह है कि आरोपी शराब ठेकेदार छोटी रकम के चालान तैयार कर बैंक में जमा करते थे।

चालान के माध्यम से होता था ‘खेल’
चालान के निर्धारित प्रारूप में ‘रुपये अंकों में’ और ‘रुपये शब्दों में’ लिखा गया था। उन्होंने बताया कि अंकों में रकम भरी गई थी, लेकिन ‘रुपये शब्दों में’ के बाद खाली स्थान छोड़ दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि राशि जमा करने के बाद जमाकर्ता बाद में उक्त रिक्त स्थान में लाख या हजार के रूप में बढ़ी हुई राशि लिख देता था और इस बढ़ी हुई राशि के तथाकथित चालान की प्रतियां संबंधित देशी शराब गोदाम में या विदेशी शराब के मामले में जिला आबकारी कार्यालय में जमा की जाती थीं।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...