8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी आर्मी की जर्सी, खून की बातें… बॉर्डर पर पहुंचे अफरीदी का...

पाकिस्तानी आर्मी की जर्सी, खून की बातें… बॉर्डर पर पहुंचे अफरीदी का मुंह भारत के मुसलमानों ने लाल कर दिया!

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी बार-बार दावा करते हैं कि भारत के मुसलमान उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं। लेकिन क्या इसमें सच्चाई है? पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अफरीदी एक के बाद एक बेतुके बयान दे रहे हैं। पहले उन्होंने भारत से पाकिस्तान का हाथ होने का सबूत मांगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाकर पाकिस्तान पर आरोप लगाता है। उनकी बातें उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

वाघा-अटारी बॉर्डर पर अफरीदी
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह वाघा-अटारी बॉर्डर पर बैठे हैं। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी की वर्दी पहन रखी है। उसपर उनका नाम अफरीदी भी लिखा है। उनके साथ पाकिस्तान रेंजर के आधिकारी आजम भी बैठा है। इसके साथ ही कुछ मीडिया पर्सन भी दिख रहे हैं। अफरीदी ने वीडियो के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद कैप्शन लिखा है।

भारत के मुसलमान ने दिया करारा जवाब
शाहिद अफरीदी के इस पोस्ट पर भारत के मुस्लमानों ने करारा जवाब दिया है। पहलगाम में आंतकियों ने धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी थी। कई यूजर्स ने अफरीदी को खूब सुनाया और उसके पोस्ट पर जाकर भारत जिंदाबाद लिखा। अफरीदी मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल गरम है। युद्ध जैसी स्थिति बन रही है लेकिन वह बॉर्डर पर आकर उकसाने का काम कर रहे हैं।

भारत से पंगा लेना पूरी आदत
शाहिद अफरीदी की भारत से पंगा लेने की आदत पुरानी है। मैदान पर भी वह भारतीय खिलाड़ियों से पंगा लिया करते थे। संन्यास के बाद कभी गौतम गंभीर तो कभी पीएम नरेंद्र मोदी पर वह निशाना साधते हैं। कई मौकों पर अफरीदी ने खुलकर आतंकियों का सपोर्ट किया है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...