8.9 C
London
Thursday, January 22, 2026
Homeखेल11 छक्के, 7 चौके… 35 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का शतक, 14...

11 छक्के, 7 चौके… 35 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का शतक, 14 साल के लड़के ने चूर-चूर कर डाले सारे रिकॉर्ड

Published on

जयपुर

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने राजस्थान की पारी के 5वें ओवर में ही अपना अर्धशतक लगा दिया, जबकि 35 गेंदों में शतक ठोक दिया। 14 साल के वैभव का यह आईपीएल में तीसरा ही मुकाबला है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू मैच में अपनी पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का मारा था।

6 छक्कों से फिफ्टी तक पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी तक पहुंचने में 6 छक्के मारे। उन्होंने अपना पहला छक्के पहले ओवर में मोहम्मद सिराज का मारा। यह गेंद 90 मीटर दूर गई। तीसरे ओवर में ईशांत शर्मा के खिलाफ उन्होंने 3 छक्के उड़ाए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ दो छक्के मारे। इसके अलावा उन्होंने तीन चौके भी मारे। सुंदर की गेंद पर चौका मारकर वैभव ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर
14 वर्ष 32 दिन – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) vs गुजरात टाइटंस, 2025*
17 वर्ष 175 दिन – रियान पराग (आरआर) vs दिल्ली कैपिटल्स, 2019
18 वर्ष 169 दिन – संजू सैमसन (आरआर) vs आरसीबी, 2013

आईपीएल 2025 की सबसे तेज फिफ्टी
17 गेंदों पर अर्धशतक आईपीएल के इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी है। वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरन ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में आईपीएल में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था। 2019 में रियान ने 17 साल और 175 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी। वैभव 14 साल और 32 दिन के हैं।

आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 13 गेंदों पर केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारतीय बल्लेबाजों में यशस्वी के अलावा केएल राहुल, युसूफ पठान, सुरेश रैना, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने ही वैभव से कम गेंदों पर फिफ्टी ठोकी है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में हिंदी ई-पत्रिका “सृजन” के चतुर्थ अंक का विमोचन

भेल भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में टूल एवं गेज विनिर्माण विभाग की...

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...

More like this

Babar Azam T20 World Cup 2026 Out? बाबर आज़म ने अपने ही पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी! क्या वर्ल्ड कप से कटेगा पत्ता?

T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी क्रिकेट के 'पोस्टर बॉय' कहे जाने वाले बाबर आज़म...