8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययमन में डिटेंशन सेंटर पर बड़ी एयर स्ट्राइक, 68 लोगों की मौत,...

यमन में डिटेंशन सेंटर पर बड़ी एयर स्ट्राइक, 68 लोगों की मौत, हूती ने US पर लगाया हमले का आरोप

Published on

नई दिल्ली,

यमन में अफ्रीकी प्रवासियों के डिटेंशन सेंटर पर बड़ा एयर स्ट्राइक किया गया है. इस स्ट्राइक में 68 प्रवासी मारे गए हैं. हूती का दावा है कि इस हमले को अमेरिका ने अंजाम दिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक अमेरिका की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यह हमला (अगर अमेरिका ने किया है तो) पिछले छह सप्ताहों में हूतियों पर किए गए अमरीकी हवाई हमलों में से सबसे घातक माना जा रहा है. ईरान समर्थित हूती एक बड़ा हथियारबंद समूह है जिसका उत्तरी यमन पर कब्जा है. फिलिस्तीनियों के समर्थन में वे रेड सी में ट्रेडिंग शिप्स को लगातार निशाना बना रहे हैं. इसके लिए अमेरिका ने उसे ‘अंजाम भुगतने’ की चेतावनी भी दी है, और पहले कई हमले भी किए हैं.

अमेरिका पर एयर स्ट्राइक करने का आरोप
बताया जा रहा है कि यह अमेरिकी संदिग्ध एयर स्ट्राइक यमन के सादा इलाके में हुआ है, जहां अफ्रीकी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया था. रॉयटर्स के मुताबिक, हमले के बाद शवों पर धूल देखी गई, मलबे के साथ खून के धब्बे दिखाई दिए. रिपोर्ट में बताया गया है कि, रेस्क्यू टीम ने हमले के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, जिसमें घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते देखा गया.

बमबारी में हवा में उछल गया शख्स!
हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और लोगों ने बताया कि यह हमला सुबह के समय हुआ, जब वे सो रहे थे. एक शख्स ने यह भी कहा, “मैं हवा में उछल गया और फिर जमीन पर आ गिरा.”हूती प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुलसलाम ने एक्स पर कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने सादा डिटेंशन सेंटर पर बमबारी कर एक “क्रूर अपराध” किया, जहां 100 से ज्यादा अप्रवासी अफ्रीकी प्रवासी रखे गए थे. हूतियों ने रेड सी शिपिंग पर अपने हमले जारी रखने की बात कही है.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...