8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान भी रोकेगा पाक का पानी! भारतीय डेलीगेशन को काबुल में देख...

अफगानिस्तान भी रोकेगा पाक का पानी! भारतीय डेलीगेशन को काबुल में देख बढ़ी पाकिस्तानियों की धड़कन, डबल अटैक का डर

Published on

इस्लामाबाद:

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। इनमें सबसे अहम फैसला सिंधु जल समझौता खत्म करने का है। भारत के सिंधु का पानी रोकने की बात कहने से पाकिस्तान में चिंता है। सिंधु का पानी रुका तो पाकिस्तान के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में एक तरफ पाकिस्तान में सिंधु समझौते को लेकर चिंता है तो अब उसे अपने दूसरे बॉर्डर (अफगानिस्तान) से भी पानी रोके जाने का डर सता रहा है। ये डर भारत के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश के हालिया काबुल दौरे से बढ़ा है। पाकिस्तान के पत्रकार नुसरत जवीद ने आनंद प्रकाश की अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी से मुलाकात से उपजे डर पर बात की है।

नुसरत जवीद ने पब्लिक न्यूज पर एक बातचीत में कहा कि भारत की कोशिश पाकिस्तान को घेरने और इस पूरे क्षेत्र को अस्थिर करने की है। आनंद प्रकाश का अफगानिस्तान में अचानक आना बताता है कि वह पाकिस्तान को चारों तरफ से घेरने की कोशिश कर रहे हैं। आनंद प्रकाश ने अपने काबुल दौरे के दौरान तालिबान अधिकारियों के सामने उन प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू करने का प्रस्ताव रखा है, जो तालिबान के सत्ता में आने के बाद रुक गए थे। यही पाकिस्तान की चिंता का सबब है।

अफगानिस्तान से रूकेगा पाकिस्तान का पानी
जवीद का कहना है कि अफगानिस्तान में जिन प्रोजेक्ट को शुरू करने की बात भारत कर रहा है, उनमें डैम बनाना भी शामिल हैं। ये डैम उन्हीं नदियों पर बनने हैं, जिनका पानी पाकिस्तान में आता है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि भारत का अफगानिस्तान में दखल बढ़ना पाकिस्तान के लिए नई मुश्किल खड़ी कर सकता है। जवीद को लगता है कि पाकिस्तान पर दोतरफा ‘वाटर अटैक’ हो सकता है।

पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत जवीद का ये भी मानना है कि आने वाले दिनों में भारत की ओर से पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई की जा सकती है। उनका कहना है कि पूर्ण युद्ध की तो संभावना नहीं दिखती है लेकिन कोई छिटपुट कार्रवाई इंडिया कर सकता है। जवीद का मानना है कि भारत की सरकार पर विपक्षी पार्टियों और मीडिया का भारी दबाव है। ऐसे में नरेंद्र मोदी की सरकार कोई कदम जरूर उठाएगी।

पहलगाम के बाद बढ़ा तनाव
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को भीषण आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई है। इस हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तोड़ने और राजनयिक संबंध कम करने के अलावा सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ना का आदेश दिया है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...