8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'जंग हुई तो जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लोग…', पाकिस्तान के पूर्व मंत्री...

‘जंग हुई तो जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लोग…’, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का हैरान करने वाला बयान

Published on

पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन से डरे पाकिस्तान के कई नेता कह रहे हैं कि हम भारत के साथ युद्ध नहीं करना चाहते. वहीं, पाकिस्तान में इमरान सरकार के वक्त सूचना एवं आईटी मंत्री रहे चौधरी फवाद हुसैन का भारत को लेकर अजीबोगरीब बयान आया है.

चौधरी फवाद हुसैन ने रविवार (27 अप्रैल, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर भारत को बांटने को कोशिश करते हुए कहा, ‘भारत में पाकिस्तान के प्रति भय की धारणा विशेष रूप से हिंदी पट्टी में अक्सर पाकिस्तान-भारत सीमा पर जटिल क्षेत्रीय गतिशीलता को प्रभावित करती है.’ उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्य जो पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं. वहां के लोगों का सीमा पार (पाकिस्तान) के समुदायों के साथ एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध है.

भारत को बांटने की कोशिश कर रहे पाक नेता
पीटीआई के नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लोगों का ये संबंध पाकिस्तान के साथ संभावित संघर्षों में भारतीय सेना के लिए स्थानीय समर्थन को जटिल बना सकता है, क्योंकि इन क्षेत्रों में निष्ठाएं साझा इतिहास और पहचान से प्रभावित होती हैं. पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे भारत में पहलगाम हमले को लेकर जबरदस्त गुस्सा है और हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.

पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाई से डरे फवाद हुसैन ने बीते दिनों कहा था कि पाकिस्तान राजनीतिक रूप से विभाजित है, लेकिन हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं. अगर भारत ने हमला किया तो सभी पार्टियां पीएमएल-एन, पीपीपी, पीटीआई अपने देश की रक्षा के लिए पाकिस्तानी झंडे के नीचे एकजुट होंगे. चौधरी फवाद हुसैन ने कहा था कि अधिकारी मीडिया द्वारा फैलाए गए युद्धोन्माद के आगे झुककर लाखों लोगों की जान जोखिम में नहीं डालेंगे.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...