11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहलगाम हमले पर संयुक्त राष्ट्र में भी बुरी तरह धोया गया पाकिस्तान,...

पहलगाम हमले पर संयुक्त राष्ट्र में भी बुरी तरह धोया गया पाकिस्तान, भारत ने खूब लताड़ा

Published on

नई दिल्ली

सोमवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा। भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और क्षेत्र में अशांति फैलाने का आरोप लगाया। भारत ने यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की। इस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई है। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर में सबसे बड़ा हमला था। भारत ने UN में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कबूलनामे को भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने आतंकवादी समूहों को समर्थन देने की बात कही थी। भारत ने पाकिस्तान को एक ‘धूर्त राष्ट्र’ (rogue state) बताया जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

भारतीय प्रतिनिधि ने मन भर सुनाया
न्यूयॉर्क में आतंकवाद पीड़ित संघ नेटवर्क के लॉन्च पर भारत की डिप्टी परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव एबेंसडर योजना पटेल ने आतंकवाद की जमकर निंदा की। उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिए, उसके प्रतिनिधिमंडल को झूठे आरोप लगाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद का शिकार है। योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक टीवी इंटरव्यू का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ख्वाजा आसिफ ने खुद माना है कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग करता रहा है।

दुनिया को भी आईना दिखाया
योजना पटेल ने कहा, ‘पूरी दुनिया ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को यह कबूल करते हुए सुना है कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों का समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग करता रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह खुला कबूलनामा किसी को भी हैरान नहीं करता है और पाकिस्तान को एक ‘धूर्त राष्ट्र’ (rogue state) के रूप में उजागर करता है जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है।’ उन्होंने यह बात भारत के ‘जवाब देने के अधिकार'(Right of Reply) का इस्तेमाल करते हुए कही। योजना पटेल ने कहा कि दुनिया को अब आंखें नहीं मूंदनी चाहिए।

पहलगाम हमले की UN कर चुका है निंदा
पिछले हफ्ते, UN सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी। परिषद ने कहा था कि दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। 15 देशों की परिषद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस ‘निंदनीय आतंकवादी कृत्य’ के आयोजकों, फाइनेंसरों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। बयान में कहा गया, ‘उन्होंने जोर दिया कि इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, और सभी राज्यों से आग्रह किया कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून और प्रासंगिक सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत अपने दायित्वों के अनुसार, इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करें।’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...