11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 22...

चीन के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 22 लोग; कई घायल

Published on

चीन के लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग शहर में मंगलवार (29 अप्रैल) को एक भयावह दुर्घटना घटी है. लियाओनिंग के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. रेस्टोरेंट में लगी इतनी भयानक थी कि इस आग में जलकर 22 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा इस भीषण हादसे में 3 लोगों के घायल होने की खबर है.

चीनी अधिकारियों ने कहा है कि मंगलवार (29 अप्रैल) को लियायोनिंग प्रांत के उत्तरी हिस्से में स्थित शहर लियाओयांग के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 लोग मारे गए और तीन लोग घायल हुए. हालांकि, अभी तक रेस्टोरेंट में इस भयानक आग के लगने के पीछे की वजह पता नहीं चल पाया है.

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें एक बिल्डिंग के खिड़कियों और दरवाजों से आग की भयानक लपटों को निकलते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा वीडियो में आग की लपटों से अपनी जान बचाकर भागते हुए लोगों को भी देखा जा सकता है.

चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्टोरेंट में यह दुर्घटना मंगलवार (29 अप्रैल) की दोपहर 12:25 बजे लगी. रेस्टोरेंट में आग लगने के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी सर्विस के लोग वहां पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन तब तक आग इतनी भयानक हो चुकी थी कि इसमें 22 लोगों की मौत हो गई.वहीं, इस भयानक दुर्घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायल लोगों के इलाज के लिए हरसंभव कोशिश करने का निर्देश दिया है.

चीन में लगातार होती हैं ऐसी घटनाएं
चीन में इस तरह की दुर्घटना अकसर होती रहती हैं. लियाओयांग शहर के रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना चीन में इस महीने में घटी दूसरी बड़ी दुर्घटना है. इसके पहले 9 अप्रैल को उत्तरी चीन के हेबई प्रांत के एक नर्सिंग होम में आग लग गई थी, जिसमें कथित तौर पर 20 बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई थी.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...