9.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसबूत नहीं दिखाएंगे… पाकिस्तान ने फिर भारत पर लगाया 'गंदा' आरोप, दुनिया...

सबूत नहीं दिखाएंगे… पाकिस्तान ने फिर भारत पर लगाया ‘गंदा’ आरोप, दुनिया के सामने पीटी छाती, मामला जानें

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भारत के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। पाकिस्तानी सेना की प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत पर आतंकवाद का आरोप मढ़ दिया। बिना सबूत दिखाए अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि आज प्रेस ब्रीफिंग स्थानीय और विदेशी मीडिया को मौजूदा स्थिति के बारे में “एक विशेष स्थिति” के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित की जा रही है। लेकिन, बाद में उन्होंने इस मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ जमकर जहर उगलने के लिए किया।

भारत पर आतंकवाद का लगाया आरोप
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने आरोप लगाया, “भारत पाकिस्तान के खिलाफ राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद में शामिल है।” हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में एक भी सबूत पेश नहीं किया। उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले को सात दिन हो चुके हैं, फिर भी पाकिस्तान के खिलाफ लगाए गए ‘निराधार आरोपों’ को साबित करने के लिए एक भी सबूत पेश नहीं किया गया है।”

पाकिस्तानी आतंकियों को हथियार देने का किया दावा
डीजी आईएसपीआर ने दावा किया कि भारत पाकिस्तान के अंदर ‘आतंकी नेटवर्क’ संचालित करता पाया गया है, जिसमें विस्फोटक, आईईडी और अन्य घातक सामग्री आतंकवादियों को मुहैया कराई जा रही है, जिसका उद्देश्य न केवल सुरक्षा बलों को बल्कि निर्दोष नागरिकों को भी निशाना बनाना है। उन्होंने कहा, “यह अकाट्य सबूत भारत द्वारा संचालित राज्य प्रायोजित आतंकवाद के व्यापक पैटर्न का एक छोटा सा हिस्सा मात्र है।”

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में चरम पर तनाव
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच संबंध वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे। यह कश्मीर में 2000 के बाद से नागरिकों पर सबसे घातक आतंकवादी हमलों में से एक था। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। भारत ने इस हमले में शामिल आतंकवादियों को भी पहचान कर ली है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...