5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यबड़े अरमानों से बिटिया को बनाया RAS बाबू, मुस्लिम अफसर की एंट्री...

बड़े अरमानों से बिटिया को बनाया RAS बाबू, मुस्लिम अफसर की एंट्री और फिर नरक बनी मम्मी-पापा की लाइफ

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर में एक महिला आरएएस अधिकारी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें यह महिला आरएएस अधिकारी बनते ही अपने बूढ़े माता-पिता को भूल गई और अब उनसे न तो मिलना चाहती है, न ही उनसे रिश्ता रखना चाहती है। अपनी बेटी के दूर जाने से दुखी बूढ़े आरएएस दंपति ने अब पुलिस में जाकर गुहार लगाई, तो बेटी ने अपने माता-पिता से मिलने को इनकार कर दिया है। इसको लेकर परेशान माता-पिता ने शिप्रापथ पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस जांच में सामने आया कि महिला आरएएस अधिकारी अपने साथी मुस्लिम अधिकारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। इधर, पीड़ित माता पिता ने इस मामले को ‘लव जिहाद’ बताया।

महिला आरएएस बनते ही माता पिता को भूली
हैरान कर देने वाला यह मामला राजधानी के शिप्रापथ पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां यह एक बूढ़े दम्पति की यह दुःखद पीड़ा सामने आई, इसमें सामने आया कि पीड़ित माता-पिता ने अपने बेटी का पढ़ा लिखाकर हाल ही में आरएएस अधिकारी बनाया, लेकिन वही बेटी अब उनसे बदल गई है। पीड़ित माता-पिता अपनी पीड़ा लेकर शिप्रापथ थाने पहुंचे, तो उन्होंने भावुक होकर पुलिस से बेटी से मिलने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने युवती से फोन पर आग्रह किया कि वह अपने माता-पिता से बात कर ले, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। शाम को युवती खुद बजाज नगर थाने पहुंची, जहां युवती ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है और उसे किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं की गई। उसने यह भी कहा कि वह अब अपने माता-पिता के साथ न तो रहना चाहती है, न कोई संपर्क रखना चाहती है। यह सुनकर माता पिता का दिल ही टूट गया।

पीड़ित माता पिता ने कहा लव जिहाद के तहत बेटी को फंसाया
इस दौरान माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को मस्लिम अधिकारी ने बहलाकर-फुसलाकर अपने साथ रखा हुआ है। उन्होंने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए जांच की मांग की है। पीड़ित माता-पिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 28 अप्रैल 2025 को सुबह जब वह सोकर उठे, तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। जब उन्होंने कॉल किया, तो बेटी का फोन बंद मिला। पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया कि युवक जो आरएएस अधिकारी है, वह उनकी बेटी को बहकाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने इसे एक साजिश बताई।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this