9.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय17 साल से इंडिया में हूं, वोट भी दिया.. मेरे पास आधार...

17 साल से इंडिया में हूं, वोट भी दिया.. मेरे पास आधार कार्ड है, वाघा-अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी ओसामा के सच ने चौंकाया

Published on

अटारी/श्रीनगर

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए इंडिया छोड़ने की डेडलाइन 29 अप्रैल को खत्म हो गई। पिछले 6 दिनों में 887 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए वापस भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को भी इस बॉर्डर के जरिए कम से कम 110 पाकिस्तानी अपने वतन लौटे। इस दौरान वाघा बॉर्डर का माहौल भावुक रहा। अपनों से बिछड़ने वाले रोते-बिलखते नजर आए और भरे मन से उन्हें विदा किया। लौटने वालों से बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाले राज भी सामने आए। भारत में ब्याही गई कई महिलाएं दशकों से इंडिया में रह रही थीं। बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी नौजवान भी था, जो पिछले 17 वर्षों से जम्मू-कश्मीर में रह रहा था। उसके पास भारत का आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी था।

थॉट प्रोसेस काम नहीं कर रहा है…कहां जाऊंगा?
रावलपिंडी इस्लामाबाद का ओसामा ने बताया कि वह 24 नवंबर 2008 को जम्मू-कश्मीर के उड़ी आया था। यहां आते ही उसे वीजा स्टे कराया। इंडिया से ही उसे 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। पहलगाम हमले के बाद उसके पास थाने से फोन आया और भारत छोड़ने को कहा गया। अचानक इंडिया छोड़ने के आदेश से ओसामा परेशान है। उसने बताया कि अभी वह बैचलर इन कंप्यूटर साइंस के फाइनल सेमेस्टर में है। जून में उसके एग्जाम थे। वह एग्जाम के बाद जॉब के लिए तैयारी कर रहा था। ओसामा ने कहा कि मेरा थॉट प्रोसेस काम नहीं कर रहा है, टोटली ब्लैंक हो चुका हूं। जो पहलगाम में हुई, किसने की, क्या किया। एजेंसी का हक बनता है कि क्या करना है?

ओसामा का कैसे बना आधार और वोटर कार्ड
ओसामा ने सरकार से प्रैक्टिकली होकर सोचने की अपील की। उसने कहा कि सरकार कुछ टाइम की मोहलत दें दे। कुछ हल निकालें। जो फैमिली 20-30 साल से रह रही हैं, वह कैसे जाएगा। हमने वोट भी कास्ट किया, हमारे हर डॉक्युमेंट्स बने हैं। आधार कार्ड, इलेक्शन कार्ड, डोमिसाइल भी बना है। पहलगाम हमले की निंदा करते हुए ओसामा ने कहा कि जिन्होंने यह हमला किया, उनके खिलाफ एक्शन लें। मैं कहां जाऊंगा? मैं बैचलर कर रहा हूं? पाकिस्तान में मेरा फ्यूचर क्या है? मेरी फ्यूचर एक्पेटेशन भी इंडिया की थी। उसके इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछने लगे हैं कि पाकिस्तानी को भारत का डॉक्युमेंट कैसे मिल गया।

41 साल बाद लौट रही हूं, कराची में मेरा कौन है?
अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान लौट रहे एक पाकिस्तानी महिला भी कराची लौट गई। उसने कहा कि मैं कराची से हूं, मगर अब वहां मेरा कोई नहीं है। मुझे नहीं पता कि हमें जाने के लिए क्यों कहा जा रहा है। कश्मीर में आतंकी हमला हुआ, लेकिन हमें सजा क्यों दी जा रही है? मैं पिछले 41 सालों से यहां रह रहा हूं। जो कुछ भी हो रहा है, वह ठीक नहीं है। हम उनके साथ नहीं खड़े हैं। आतंकवादियों के पैर तोड़ दिए जाने चाहिए और उन्हें फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। मैं सरकार से अपील करती हूं कि हमारे साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह ठीक नहीं है। मैं जवान लड़कियों को छोड़कर पाकिस्तान जा रही हूं। “

पुंछ से भी कई पाक नागरिक वापस लौटे
मंगलवार को पुंछ के मेंढर कस्बे में रह रहे कई पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान लौट आए हैं। वहां रहने वाली एक महिला को 45 साल बाद पति और परिवार को छोड़कर पाकिस्तान लौटना पड़ा। उसके पति ने कहा कि मेरी पत्नी 45 साल से यहां रह रही थी। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि अगर हम कुछ गलत करते हैं या कोई गलत व्यक्ति है तो उसे वापस भेज दिया जाए। लेकिन मेरे परिवार में कोई गलत व्यक्ति नहीं है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...