9.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में भूकंप, 4.5 मापी गई तीव्रता,...

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में भूकंप, 4.5 मापी गई तीव्रता, अफगानिस्तान में भी दिखा असर

Published on

इस्लामाबाद

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। भूकंप इतना तेज था कि लोग घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पहाड़ियों के बीच था। ताजा समाचार के अनुसार, इस भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं।

हिंदुकुश में भूकंप आने का कारण क्या है
हिंदुकुश में भूकंप आने के कई कारण है। सबसे प्रमुख इसकी भौगोलिक स्थिति है। हिंदुकुश में आए भूकंप को अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत तक महसूस किया जाता है। हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। इसी वजह से यह भूकंपीय गतिविधियों के प्रति अति संवेदनशील क्षेत्र बन जाता है। हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला, इंडियन, यूरेशियन, और अरब टेक्टोनिक प्लेटों के बीच की सीमा पर स्थित है। इन प्लेटों के टकराने से भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं और पृथ्वी कांपती हैं।

तिब्बतन प्लेट से टकरा रही भारतीय प्लेट
हिंदुकुश इलाके में भारतीय प्लेट हर साल 15-20 मिलीमीटर की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रही है। इस दौरान इसकी टक्कर तिब्बतन प्लेट से हो रही है। इससे भारतीय प्लेट का दबाव तिब्बतन प्लेट पर पड़ रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। इससे ही इस इलाके में लगातार भूकंप आते रहते हैं। ऐसी भी आशंका है कि जल्द ही इस इलाके और आसपास के देशों में बड़ा भूकंप भी आ सकता है, जिससे व्यापक पैमाने पर जनहानि हो सकती है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...