9 C
London
Sunday, March 1, 2026
Homeराज्यजयपुर में पलटा मौसम! इन जिलों में तेज अंधड़ से साथ बारिश,...

जयपुर में पलटा मौसम! इन जिलों में तेज अंधड़ से साथ बारिश, ओले भी गिरे

Published on

जयपुर

राजस्थान के कई जिलों में आज मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने पूर्व में संभावना जताई थी कि गुरुवार 1 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। पहले ही दिन राजस्थान में इसका बड़ा असर देखने को मिला है। जयपुर सहित कई जिलों में आज गुरुवार दोपहर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होना शुरू हो गई। जयपुर शहर के परकोटे और विद्याधर नगर में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। कल बुधवार को गर्मी ने काफी सताया था। अब बारिश ने गर्मी को छू मंतर कर दिया है।

जैसलमेर और बीकानेर में भी गिरे ओले
जानकारी के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कल से होने की उम्मीद थी लेकिन आज ही इसका असर दिखाई दिया। आज जैसलमेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, पाली, नागौर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा सहित कई जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तो कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। जैसलमेर और बीकानेर में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश की वजह से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है।

अगले चार दिन रहेगा बारिश का मौसम
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज से अगले चार दिन तक प्रदेश में बारिश का मौसम बना रहेगा। साथ ही तेज अंधड़ का दौर भी चलता रहेगा। राजस्थान के 80 फीसदी हिस्से पर इस पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना जताई गई है। यानी अगले चार दिन तक प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है।

कई जिलों में प्याज की फसलों को नुकसान
अचानक बदले मौसम और तेज अंधड़ के कारण प्याज की फसल खराब हो गई। झालावाड़ में आज दोपहर अचानक हुई तेज बारिश की वजह से खेतों में पड़े प्याज पानी में डूबे जिससे वह खराब हो गए। साथ ही खेतों पर पड़ा भूसा भी खराब हुआ। झालावाड़ से यह भी समाचार मिले हैं कि वहां तेज अंधड़ की वजह से कई पेड़ उखड़ गए। बिजली के पोल टूट कर नीचे गिर गए और टिन छप्पर भी उड़ गए।

Latest articles

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

More like this

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...