11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-पाकिस्तान युद्ध: बिल से बाहर निकला जनरल असीम मुनीर, टैंक पर चढ़कर...

भारत-पाकिस्तान युद्ध: बिल से बाहर निकला जनरल असीम मुनीर, टैंक पर चढ़कर जमकर उगला जहर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने गुरुवार को चेतावनी दी कि भारत के किसी भी ”सैन्य दुस्साहस” का ”त्वरित, दृढ़ और कड़ा जवाब” दिया जाएगा। वह सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास को देखने के लिए ‘फायरिंग रेंज’ में आये थे। उनकी यह टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव तथा नयी दिल्ली द्वारा जवाबी कार्रवाई को लेकर इस्लामाबाद की आशंका के बीच आई है। इससे पहले मुनीर की पाकिस्तान में मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे थे।

मुनीर ने दी गीदड़भभकी
सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ (एपीपी) ने सेना प्रमुख के हवाले से अपनी खबर में कहा, ”इसमें कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए कि भारत के किसी भी सैन्य दुस्साहस का त्वरित, दृढ़ और कड़ा जवाब दिया जाएगा।” उन्होंने ‘टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज’ (टीएफएफआर) में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, ”हालांकि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हमारी तैयारी पूरी है।”

मुनीर ने देखआ पाकिस्तानी सेना का युद्धाभ्यास
समाचार एजेंसी ने सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया कि जनरल मुनीर ‘हैमर स्ट्राइक’ अभ्यास देखने के लिए टीएफएफआर गये। इसमें कहा गया है कि इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध की तैयारी, युद्धक्षेत्र में तालमेल और युद्ध की परिस्थितियों में अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों के परिचालन को प्रमाणित करना है।

ISPR ने जारी किया बयान
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, मुनीर ने कहा, “पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति चाहता है, लेकिन राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हमारी तैयारी और प्रतिबद्धता अटल है।” पाकिस्तान ने बुधवार को कहा था कि भारतीय कार्रवाई की आशंका के मद्देनजर अगले 36 घंटे महत्वपूर्ण होंगे। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दोनों देशों के नेताओं से संयम बरतते हुए तनाव कम करने का आग्रह किया।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अफसरों के बीच हुई मारपीट, प्रबंध्न ने किया निलंबित

भोपाल भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...