11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच बांग्लादेश की सेना ने उठाया बड़ा कदम,...

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच बांग्लादेश की सेना ने उठाया बड़ा कदम, 10वीं डिवीजन के मूवमेंट पर रोक, म्यांमार पर होने वाला है हमला?

Published on

ढाका

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच बांग्लादेश की सेना ने बड़ा आदेश जारी किया है। बांग्लादेश सेना की 10वीं इन्फैंट्री डिवीजन को यूनिट के मुख्यालय से बाहर कदम रखने से रोक दिया गया है। यह आदेश ब्रिगेड से लेकर प्लाटून स्तर के सभी सीओ पर लागू होगा। रामू छावनी में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल की तरफ जारी किए गए आदेश में कमांडिंग ऑफिसर्स (CO) और डिप्टी CO को साफ तौर पर गया है कि वे रामू या कॉक्स बाजार एरिया कमांडर के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना अच्छी तरह से संरक्षित परिसर से बाहर कदम न रखें।

नॉर्थईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह आदेश ऐसे समय में आया है जब 10वीं डिवीजन म्यांमार में जुंटा बलों के खिलाफ जातीय विद्रोही संगठन अराकान आर्मी के सैन्य अभियान में समर्थन देने के लिए रसद और आपूर्ति सहायता पहुंचाने के लिए तैयार है। इनमें से कुछ सप्लाई पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसे सीलबंद कंटेनरों के जरिए सीमा पार पहुंचाया गया है। इन कंटेनरों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) को भी जांचने की अनुमति नहीं है।

रामू छावनी से बाहर कदम रखने की मनाही
आदेश में कहा गया है कि अब से किसी भी कमांडिंग ऑफिसर या डेप्युटी कमांडिंग ऑफिसर को जीओसी (जनरल ऑफिस कमांडिंग) और/या कॉक्स बाजार स्थित एरिया कमांडर की पूर्व अनुमति के बिना रामू स्टेशन की सीमा से बाहर कदम रखने की अनुमति नहीं है। कथित तौर पर बांग्लादेश सेना की तरफ से 17वीं और 24वीं डिवीजनों के लिए भी इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं। इन दोनों यूनिट को भी रसद और सप्लाई के माध्यम से अराकान सेना की सहायता करने के लिए ऑपरेशन में भाग लेना है।

प्रतिबंध के पीछे क्या है वजह?
28 अप्रैल के आदेश में इस प्रतिबंध के पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे आम जनता के बीच किसी भी तरह की सूचना या सैन्य योजना को लीक होने से रोकना वजह हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि आदेश के बाद यह साफ है कि सीओ और डेप्युटी सीओ गैर-कमीशन अधिकारियों और अन्य सैनिकों की गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए मौखिक आदेश जारी करेंगे। वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि म्यांमार के करीब एक दक्षिण-पूर्वी देश से संवेदनशील उपकरण लाए गए हैं, जिसके कारण अधिकारियों की गतिविधि पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...