11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने 71 आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने 71 आतंकवादियों को मार गिराया

Published on

पेशावर

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में चलाए गए तीन दिन के अभियान में 71 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. ये इलाके अफगानिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं, जहां हाल ही में आतंकवादी घटनाओं में तेजी आई है.

रविवार को सेना ने कहा था कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 54 आतंकवादियों को मार दिया गया. सेना ने यह भी बताया कि उन्हें एक साथ कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच.

सोमवार को सेना ने एक और बयान में बताया कि 27-28 अप्रैल की रात को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर वजीरिस्तान जिले में अभियान चलाया गया. इस दौरान सेना ने 17 और आतंकवादियों को मार गिराया, जो “विदेशी आकाओं” के इशारे पर काम कर रहे थे. सेना ने कहा कि पिछले तीन दिनों के अभियान में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है.

यह संख्या पाकिस्तान में आतंकवाद और अशांति के खिलाफ लड़ाई में हाल के वर्षों में सबसे अधिक मानी जा रही है, खासकर तब से जब अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुला ली थी और तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था.

इस बीच, प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने भी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान टीटीपी आतंकियों को पनाह और समर्थन दे रहा है, जिसे अफगान तालिबान नकारता है.

इसके अलावा, पाकिस्तान को दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में भी अलगाववादी विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व में भारत के साथ पारंपरिक झड़पों की आशंका भी बढ़ गई है, खासकर पिछले सप्ताह जब जम्मू-कश्मीर में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...