5.7 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeराज्यनैनीताल दुष्‍कर्म के आरोपी उस्‍मान के घर नहीं चलेगा बुलडोजर, HC ने...

नैनीताल दुष्‍कर्म के आरोपी उस्‍मान के घर नहीं चलेगा बुलडोजर, HC ने नगर निगम के नोटिस पर लगाई रोक

Published on

नैनीताल

नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म के आरोपी 65 वर्षीय मोहम्मद उस्मान को उत्‍तराखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नगर पालिका ने उस्मान को घर के पास अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। हाई कोर्ट ने इस नोटिस पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि नगर पालिका ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया है। उस्मान के वकील ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले 15 दिन का नोटिस देना जरूरी है, लेकिन नगर पालिका ने सिर्फ तीन दिन का नोटिस दिया था। इस मामले की अगली सुनवाई 6 मई को होगी।

आपको बता दें कि नाबालिग लड़की से रेप के विरोध में नैनीताल तनाव के माहौल में है। हाई कोर्ट ने रेप के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में हुए विरोध प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने SSP सहित पुलिस विभाग को फटकार लगाई। हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती से निपटना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 6 मई को होगी। उस दिन पुलिस और नगर पालिका को कोर्ट के आदेशों का पालन करने की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

नगर पालिका ने गलती मानी
सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, किसी भी अतिक्रमण को हटाने से पहले कम से कम 15 दिन का नोटिस देना अनिवार्य है, लेकिन नगर पालिका ने उस्मान को सिर्फ 3 दिन का नोटिस दिया। वकील ने यह भी बताया कि उस्मान अभी जेल में है। इसलिए, वह खुद अतिक्रमण नहीं हटा सकता। नगर पालिका ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे नोटिस वापस ले लेंगे। इस मामले की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की विशेष पीठ बनाई गई थी।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...