11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की मदद से पाकिस्तान आर्मी चीफ मुनीर ने रची पहलगाम की...

चीन की मदद से पाकिस्तान आर्मी चीफ मुनीर ने रची पहलगाम की साजिश, पाक सेना के EX आर्मी ऑफिसर का खुलासा

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों देशों की बयानबाजियों और तैयारियों को देखते हुए रक्षा विशेषज्ञ इलाके में कभी भी नया युद्ध शुरू होने का खतरा बता रहे हैं। भारत ने पहलगाम हमले का आरोप पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों पर लगाया है, जबकि इस्लामाबाद ने इसमें अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने तो खुद को पाक साफ दिखाने के तटस्थ जांच की मांग भी कर दी है और सहयोग की बात भी कही है, लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व अधिकारी ने हैरान करने वाला दावा किया है।

पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर (रि.) आदिल रजा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि पहलगाम हमले की साजिश पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने रची थी। आदिल रजा ने कहा कि जनरल मुनीर की निजी ख्वाहिश 10 साल तक पाकिस्तान पर राज करने की है। ये सब उसी योजना का हिस्सा है। पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान ने यह अकेले नहीं किया है। इसके लिए चीन ने उसे तैयार किया है।

चीन के लिए लड़ रहा पाकिस्तान
आदिल रजा ने कहा कि चीन को पहलगाम हमले से जोड़ने वाला कोई सीधा कनेक्शन भले नहीं है, लेकिन यह बात साफ है कि भारत के कमजोर होने से चीन को लाभ होता है। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव शमशाद अहमद खान के एक हालिया इंटरव्यू में दिए बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘चीनी कभी भी खुद से नहीं लड़ते हैं।’ वे कभी खुद नहीं शामिल नहीं होते हैं। चीन पहले ही बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका में अपनी पैठ जमा चुका है और अब मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान भी उसकी रेंज में आ गया है।

अमेरिका-चीन की प्रतिद्वंद्विता
आदिल रजा ने बताया कि इसके पीछे वैश्विक स्तर पर चल रही अमेरिका और चीन की प्रतिद्वंद्विता है। अमेरिका के टैरिफ वार के बाद बड़ी कंपनियां चीन से निकलने की तैयारी कर रही हैं। उनके लिए भारत एक बढ़िया विकल्प है, लेकिन चीन ये नहीं होने दे सकता है। चीन दुनिया की फैक्ट्री होने का तमगा छोड़ने को तैयार नहीं है। इसके लिए सबसे सही है कि भारत को अस्थिर किया जाए, क्योंकि वैश्विक कंपनियां उस जगह नहीं जाना चाहेंगी जहां जंग के हालात हों।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...