11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत ने तरेरी आंख तो घुटनों पर आया पाकिस्तान, मुस्लिम देशों के...

भारत ने तरेरी आंख तो घुटनों पर आया पाकिस्तान, मुस्लिम देशों के सामने ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाए शहबाज

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को सऊदी अरब समेत मित्र देशों से आग्रह किया कि वे पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव को कम करने के लिए भारत पर दबाव डालें। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान अपनी गलती मानने के बजाए भारत को परमाणु युद्ध की धमकियां दे रहा है।

किन देशों के सामने गिड़गिड़ाए शहबाज
सरकार द्वारा संचालित ‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में सऊदी अरब के राजदूत नवाफ बिन सईद अल-मलिकी, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत हमाद ओबैद अल-जाबी और कुवैत के राजदूत नासिर अब्दुल रहमान जसीर से अलग-अलग मुलाकात की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान के रुख की पुष्टि की।

पाकिस्तान ने ‘मित्र देशों’ के सामने हाथ जोड़ा
जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की हत्या किये जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर मित्र देशों के साथ बैठकें की गईं। यहां मित्र देश शब्द का प्रयोग अक्सर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की जैसे मुस्लिम देशों के लिए किया जाता है, जिनके साथ पाकिस्तान के अच्छे संबंध हैं।

शहबाज शरीफ ने अलापा पुराना ‘राग’
‘रेडियो पाकिस्तान’ ने बताया कि राजदूत नवाफ के साथ बातचीत में, ”प्रधानमंत्री ने बिना किसी सबूत के पहलगाम की घटना से पाकिस्तान को जोड़ने वाले निराधार भारतीय आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और घटना की पारदर्शी एवं तटस्थ अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए अपना आह्वान दोहराया।” पहलगाम की घटना के बाद दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण को साझा करते हुए, शहबाज शरीफ ने कहा, ”पाकिस्तान हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है।”

यूएई के राजदूत से क्या बोले शहबाज शरीफ
एक अन्य बैठक में शरीफ ने पाकिस्तान को अटूट समर्थन देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत हमद का आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान शरीफ ने ”बिना किसी सबूत के पहलगाम घटना से पाकिस्तान को जोड़ने के भारत के प्रयासों के दौरान लगाए गए निराधार आरोपों” को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि पाकिस्तान पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है।

कुवैत ने शहबाज को क्या भरोसा दिया
सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ की खबर के मुताबिक, शरीफ ने कुवैत के राजदूत नासिर अब्दुल रहमान से कहा कि पाकिस्तान अपने रुख को लेकर आश्वस्त है और उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से घटना की विश्वसनीय, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराने की पेशकश की है। खबर के मुताबिक, तीनों राजदूतों ने कहा कि उनके संबंधित देश क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करेंगे।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...