13.1 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालनाबालिग हिंदू लड़की का रेप, फिर धर्म परिवर्तन की कोशिश, युवती पहुंची...

नाबालिग हिंदू लड़की का रेप, फिर धर्म परिवर्तन की कोशिश, युवती पहुंची थाने को खुल गया साहिल खान का राज

Published on

भोपाल:

शहर के गुनगा इलाके में एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ रेप किया है। अब उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल के गूंगा थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग लड़की रहती है। इसी इलाके में 22 साल का साहिल खान नाम का लड़का भी रहता है। दोनों की दोस्ती हो गई थी। करीब एक महीने पहले साहिल ने लड़की को झांसा देकर बुलाया और अकेला पाकर उसका रेप कर दिया। अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह कह रहा है कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।

धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने लगा
इतना ही नहीं उसने लड़की को शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर लड़की ने अपने मां-बाप को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद लड़की के परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। गूंगा थाना टीआई हरिशंकर वर्मा ने बताया कि साहिल के खिलाफ पोक्सो, एससी/एसटी और बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि भोपाल में लव जिहाद का एक मामला अभी चल ही रहा है कि दूसरा भी सामने आ गया है। एक कॉलेज की लड़कियों के साथ 6 मुस्लिम लड़कों ने रेप किया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर सहेलीयों के साथ भी रेप किया। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। शुक्रवार के दिन जमकर विरोध हुआ है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...