12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के हमले का खौफ जारी, पाकिस्तान ने ताकत दिखाने के लिए...

भारत के हमले का खौफ जारी, पाकिस्तान ने ताकत दिखाने के लिए किया मिसाइल परीक्षण

Published on

इस्लामाबाद

भारत के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान में बदले का खौफ जारी है। लिहाजा पाकिस्तान भी सैन्य अभ्यास से लेकर मिसाइल परीक्षण तक में जुट गया है। भारत के संभावित हमले से घबराए पाकिस्तान ने शनिवार को एक नई मिसाइल का परीक्षण किया है। पाकिस्तान की ओर से घोषणा की गई है कि उसने 450 किलोमीटर की दूरी तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम ‘अब्दाली हथियार प्रणाली’ का सफल परीक्षण प्रक्षेपण किया है।

बता दें कि पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच यह परीक्षण किया है। पाकिस्तान को लगातार भारत की ओर से पहलगाम को लेकर जवाबी हमले का खतरा सता रहा है। पाक सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘इस प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों की अभियानगत तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नौवहन प्रणाली तथा उन्नत गतिशीलता विशेषज्ञताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों की जांच करना था।’’ सेना ने अभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि मिसाइल प्रक्षेपण ‘‘अभ्यास इंडस’’ का हिस्सा था।

भारत से तनाव के बीच मिसाइल परीक्षण
पाकिस्तान ने यह मिसाइल परीक्षण भारत से पहलगाम आतंकी हमले पर चल रहे तनावों के बीच किया है। प्रशिक्षण प्रक्षेपण में सेना सामरिक बल कमान के कमांडर, सामरिक योजना प्रभाग, सेना सामरिक बल कमान के वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद थे। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुखों ने सैनिकों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। उन्होंने किसी भी आक्रमण के खिलाफ विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिए पाकिस्तान के सामरिक बलों की तैयारियों और तकनीकी दक्षता पर पूरा भरोसा जताया। (भाषा)

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...